Jamun Khane Ke Fayde: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में खट्टे-मीठे जामुन दिखने लगते हैं. यह स्वादिष्ट फल न सिर्फ गर्मियों में प्राकृतिक शीतलता देता है, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान साबित होता है. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही जामुन को गर्मियों का सुपरफूड मानते हैं. आयुर्वेद में जामुन को डायबिटीज और पेट की बीमारी का शत्रु भी कहा जाता है. इसके फल हों या पत्तियां दोनों का उपयोग औषधि बनाने में किया जाता है, साथ ही जामुन की डाली बेहतरीन दातून है, जो मुंह के रोगों का खात्मा कर उन्हें सेहतमंद रखता है.

जामुन ठंडा है या गर्म?
आयुर्वेद में जामुन को ठंडा और पित्त शामक माना गया है. गर्मी में यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है. इसे ताजा खाकर, जूस बनाकर या सलाद में शामिल करके रोजाना सेवन किया जा सकता है. आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में जामुन का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध फल भी है, जो शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड, एनर्जी से भरपूर रखने में कारगर होता है.

जामुन खाने से कौन सा रोग दूर होता है?
जामुन के सेवन से एक-दो नहीं कई फायदे मिलते हैं,
- जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है, इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है.
- जामुन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, यह पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज दूर करता है और पेट को स्वस्थ रखता है. गर्मी में भारी खाने से जो पाचन बिगड़ता है, जामुन उसे ठीक करने में सहायक और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
- विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जामुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, इससे गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है.
- जामुन कम कैलोरी वाला यह फल वजन नियंत्रित रखने में सहायक है, फाइबर से भरा होने के कारण भूख कम लगती है और बार-बार खाने की आदत पर लगाम लगती है.
- जामुन में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है. यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है.
- जामुन त्वचा की चमक भी बढ़ाने में कारगर है. एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं. गर्मी में धूप और पसीने से जो त्वचा प्रभावित होती है, जामुन उसे निखारने में मदद करता है.
इसे भी पढ़ें: मैं अपनी ऑफिस डेस्क को अच्छा कैसे बनाऊं? इन आइडिया की मदद से खर्चा होगा कम!
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं