मूवी देखनी हो या अपनी पसंद का कोई सॉन्ग सुनना हो ईयरफोन का इस्तेमाल लगभग हर किसी की लाइफस्टाइल शामिल हो गया है. कभी म्यूजिक सुनने के लिए तो कभी फोन कॉल पर बातचीत के लिए ईयरफोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है. वहीं ऑनलाइन क्लासेज ने बच्चों के बीच इसकी पहुंच को बढ़ा दिया है. इन सब के बीच हमारा ध्यान इस बात से हट रहा है कि ईयरफोन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है. ईयरफोन के अधिक उपयोग से न ही सिर्फ सुनने की क्षमता प्रभावित होती है बल्कि कान में इंफेक्शन और पर्दे खराब होने का खतरा भी रहता है. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल नुकसादायक हो सकता है. हेडफोन या ईयरफोन से निकलने वाली ध्वनि ईयरड्रम से करीब से टकराती है, ऐसे में ईयरड्रम को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है. समस्या अधिक बढ़ जाए तो बहरेपन का खतरा भी रहता है. ऐसे में ईयरफोन के अधिक इस्तेमाल से पहले इन बातों को जान लेना जरूरी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ईयरफोन से होने वाला गंभीर नुकसान | Serious Damages Of Earphones
1) कान में दर्द और भारीपन
लंबे समय तक नियमित हेडफोन या ईयरफोन के इस्तेमाल से कानों पर बुरा प्रभाव हो सकता है और उसमें दर्द शुरू हो जाता है. कुछ मामलों में दर्द तेज हो सकता है और कानों में भारीपन भी आ सकता है.
2) ब्रेन पर असर
बहुत लंबे समय तक हेडफोन को लगाने से इसका असर हमारे ब्रेन पर भी पड़ता है. दरअसल, ईयरफोन या हेडफोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स ब्रेन को प्रभावित करती है. कई बार ईयरफोन के अधिक इस्तेमाल से आवाज आने का भ्रम होने लगता है.
भृंगराज के 6 हैरान करने वाले स्वास्थ्य लाभ, सिरदर्द, पाचन, स्किन, बालों और लीवर के लिए है कमाल
3) ईयर इन्फेक्शन
कई बार लोग एक दूसरे से हेडफोन एक्सचेंज भी करते हैं, ऐसा करने से ईयरफोन स्पंज के जरिए बैक्टीरिया एक इंसान से दूसरे इंसान में चले जाते हैं, ऐसे में कान में इंफेक्शन की संभावना रहती है. अगर आप भी किसी के साथ ईयरफोन एक्सचेंज करते हैं तो यूज से पहले ईयर स्पंज को जरूर साफ कर लें.
4) बहरापनईयरफोन ज्यादा समय तक कानों में लगाकर रखने से काना की नसों पर दबाव पड़ता है, इससे नसों में सूजन की संभावना भी होती है. वाइब्रेशन की वजह से हियरिंग सेल्स अपनी संवेदनशीलता खोने लगती हैं और कुछ मामलों में बहरापन भी हो सकता है.
महिलाओं की इस एक पावर को बढ़ाता है Black Raisin Water, लेडीज की इन समस्याओं का भी है अचूक उपाय
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं