विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2018

दिवाली के बाद दिल्ली में धुंध, वायु गुणवत्ता में गिरावट

दिल्ली से पहले चीन के बीजिंग शहर की हालत भी कुछ ऐसी ही हुआ करती थी, मगर चीन सरकार के प्रयासों ने उस शहर को खतरनाक प्रदूषण से शहर को उबार दिया.

दिवाली के बाद दिल्ली में धुंध, वायु गुणवत्ता में गिरावट
दिल्ली वायु प्रदूषण (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर 'गंभीर' हो गया है. 

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बदतर हो गई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा है. 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह के समय धुंध रहने के साथ आसमान साफ रहेगा."

राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 86 फीसदी रही.

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया था. वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह 'आपातकाल' स्तर में पहुंचने के बाद बुधवार को 'खराब' स्तर में आ गई थी.



VIDEO: पटाखे पर बैन का अनोखा विरोध

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Air Pollution, Beijing Air Pollution, China, Pollution In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com