Motion Sickness: दोस्त हो या फिर फैमिली इन सभी के साथ कोई रोड ट्रिप पर जाने का ख्याल ही हमारे अंदर की एक्साइटमेंट को बढ़ा देता है. लेकिन कई बार आप चाहते हुए भी रोड ट्रिप का प्लान नहीं बना पाते हैं क्योंकि आपके ग्रुप में शायद कोई ऐसा हो जिसको गाड़ी में ट्रैवल करने में उल्टी आती हो. अगर इस वजह से आप भी रोड ट्रिप प्लान नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे हैक्स जिनसे आपको गाड़ी में उल्टी को रोकने में मदद मिल सकती है.
यहां जानिए उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन....
कार में उल्टी आने से रोकने के उपाय (How to stop vomiting in car):
- जब भी आप ट्रैवल के निकलें तो उसके पहले मोशन सिकनेस की दवा खा सकते हैं. बता दें कि वैसे तो यह दवाई दुकानों में आसानी से मिल जाती है लेकिन बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें.
- कार में आप फ्रंट की सीट पर बैठें. पीछे बैठने से बचें क्योंकि वहां पर मोशन सिकनेस ज्यादा होती है.
- वहीं कार के खिड़कियां खुली रखें जिससे गाड़ी के अंदर फ्रेश हवा आ सके. शीशों को खोलकर रखें और ताजी हवा नें सांस लें.
Oats को रातभर दूध में भिगोकर खाएं, वजन घटाने से लेकर दिल के लिए भी है फायदेमंद
- ट्रैवल के दौरान आप खुद को बिजी रखें. बाहर की चीजों को देखते हुए चलें और बातें करते रहें.
- बहुत ज्यादा देर तक ट्रैवल करने की बजाए बीच-बीच में रूकते रहें और थोड़ा रेस्ट करें.
- सफर से पहले और बीच में ज्यादा हैवी खाने से बचें. इसके साथ ही ज्यादा ऑयली चीजों की बजाए सादा खाना खाएं तो बेहतर होगा.
- इसके साथ ही अपने पास टॉफी, च्विइंगम या फिर हाजमोला जैसी कोई चीज रखें और उनकी खाते रहें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं