विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2024

गूगल की हेल्प लेने की बजाय इन डेली हैबिट्स को अपनाकर बनाएं दिमाग को तेज, डिमेंशिया का जोखिम भी होगा कम

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आप स्मार्टफोन और गूगल को समय देने के बजाय सरल आदतों की ओर ध्‍यान दें तो यह आपके ब्रेन को हेल्दी रखने के साथ मनोभ्रंश (डिमेंशिया) के जोखिम को भी कम कर सकता है.

गूगल की हेल्प लेने की बजाय इन डेली हैबिट्स को अपनाकर बनाएं दिमाग को तेज, डिमेंशिया का जोखिम भी होगा कम
How To Boost Your Brainpower: हेल्दी ब्रेन 100 सालों से ज्यादा समय तक चल सकता है.

वाटरलू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद आई. एल्मासरी ने अपनी नई किताब आईमाइंड: आर्टिफिशियल एंड रियल इंटेलिजेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तुलना में कुछ सरल आदतों पर ध्यान देने को कहा है कि लोगों का फोकस सेल्फ लर्निंग से हटकर गूगल पर निर्भर हो गया है, जिसके गंभीर दूरगामी परिणाम हो सकते है. उन्होंने अपनी किताब आईमाइंड में कहा है कि कोई भी चीज मानव मस्तिष्क-मन की क्षमता, कैपेसिटी, दीर्घायु, एनर्जी एफिशिएंसी या सेल्फ ट्रीटमेंट क्षमताओं की नकल नहीं कर सकती. वर्तमान स्मार्टफोन की उपयोगी जीवन प्रत्याशा लगभग 10 साल है. जबकि एक हेल्दी मानव शरीर के अंदर एक हेल्दी ब्रेन-मन 100 साल या उससे ज्यादा समय तक जीवित रह सकता है.

यह भी पढ़ें: पतला शरीर और कमजोरी को ठीक करना है, तो चावल बनाते समय उसमें मिलाएं ये चीज, रोज खाने से दिखने लगेगा असर

स्मार्ट डिवाइस तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं, लेकिन वह ह्यूमन ब्रेन की स्टोरेज कैपेसिटी या सेल्फ ट्रीटमेंट पावर की नकल कभी नहीं कर सकते. इस किताब में मनोभ्रंश के कारण होने वाले व्यक्तिगत नुकसान के बारे में बात की गई है. उन्होंने ब्रेन की दीर्घकालिक क्षमता की तुलना स्मार्टफोन के सीमित जीवनकाल से करते हुए कहा कि अगर हेल्दी ब्रेन का पोषण किया जाए तो वह 100 सालों से ज्यादा समय तक चल सकता है.

डेली ब्रेन एक्सरसाइज जैसे मेमोरी वर्कआउट, एसोसिएटिव मेमोरी विकसित करना, शराब का सेवन कंट्रोल करना, आराम करना और नियमित झपकी लेना जैसे डेली एक्सरसाइज ब्रेन हेल्थ को बढ़ाने में मदद करते हैं.

Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brain, Brain Power Badhane Ke Liye Kya Kare, Daily Habits To Increase Brain Power, How To Reduce Dementia Risk, Adopt These Daily Habits Instead Of Relying On Google
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com