Coconut Oil Benefits: नारियल का तेल हमेशा से ही फायदेमंद माना जाता है फिर वो चाहे स्किन के लिए हो, बालों के लिए हो. नारियल तेल विटामिन, हेल्दी फैट्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो इसे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद बनाता है. बता दें कि सुबह खाली पेट नारियल तेल का सेवन करना बेहद लाभदायी हो सकता है. इसका सेवन आपको मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित हो सकता है. अगर आप एक महीने तक रोजाना खाली पेट नारियल तेल का सेवन करते हैं तो उससे शरीर को क्या कुछ फायदे मिल सकते हैं आइए जानते हैं.
खाली पेट नारियल का तेल पीने के फायदे ( Benefits of Drinking Coconut Oil Empty Stomach)
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
एनर्जी बूस्ट
सर्दी के मौसम में हम अक्सर आलस और थका हुआ सा फील करते हैं. बता दें कि ऐसे में सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल का तेल का सेवन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. नारियल के तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं.
वेट लॉस
अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो ऐसे में नारियल तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, साथ ही यह बॉडी में जमा फैट को बर्न करने में भी मदद कर सकता है.
बेहतर डाइजेशन
रोजाना नारियल तेल का सेवन आपके डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण हानिकारक बैक्टीरिया से लड़कर आपके आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. नारियल तेल कब्ज, सूजन और एसिडिटी जैसी परेशानियों को दूर करने में भी मदद कर सकता है.
हेल्दी हार्ट
सुबह खाली पेट नियमित रूप से नारियल तेल का सेवन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है. यह शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करके और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाकर दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.
दांतों के लिए फायदेमंद
नारियल के तेल को एक चम्मच पीने पर या फिर एक चम्मच नारियल का तेल मुंह में रखकर यहां वहां घुमाने पर दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है. इस तेल से दांतों की कैविटी (Cavity) भी कम होने लगती है. वहीं, नारियल का तेल मुंह से आने वाली बदबू को कम करता है.
कैसे करें नारियल के तेल का सेवन?
अगर आप भी इतने फायदे जानने के बाद सुबह खाली पेट नारियल तेल पीने की सोच रहे हैं तो हमेशा वर्जिन या कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल को ही चुनें. आप रोजाना सुबह खाली एक चम्मच नारियल तेल का ही सेवन कर सकते हैं. अगर आपको नारियल तेल को सीधे तौर पर पीने में दिक्कत हो रही है, तो आप इसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं