White Hair Home Remedies: आज के समय में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. बालो का समय से पहले सफेद होना हर किसी को परेशान कर देता है. जिनको काला करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल हेयर कलर का इस्तेमाल करने लगते हैं. इन सफेद बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इन हेयर कलर में मौजूद केमिकल बालों को काला तो करते हैं लेकिन कई बार इसमें पाया जाने वाले केमिकल बालों को डैमेज भी कर देता है. बता दें कि आप घरेलू नुस्खों की मदद से बिना केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए भी अपने बालों को काला कर सकते हैं.
बालों को काला करने का ये देसी नुस्खा लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपने एक वीडियो में शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अपने बालों को काला करने के लिए वो देसी नुस्खा आजमाती है. आइए जानते हैं क्या है वो नुस्खा जिसे इस्तेमाल करके भारती अपने वाइट हेयर को ब्लैक रखती हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बालों को काला करने के लिए घरेलू उपाय ( Home Remedies for White Hairs)
- एलोवेरा
- कॉफी
- चाय पत्ती का पानी
- अंडा
- मेहंदी
इन देसी हेयर डाई को तैयार करने के लिए एक लोहे की कढ़ाही में मेहंदी, एलोवेरा, कॉफी, चाय की पत्ती का पानी और अंडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इन सभी चीजों को मिलाकर रात भर भीगने के लिए रख दें. अगले दिन आप देखेंगे कि इस मिक्सचर का रंग काला हो गया है. अब आप इसे अपने बालों पर लगाएं और सूखने दें. लगभग एक घंटा लगा रहने के बाद बालों को धोकर साफ कर लें. ये नुस्खा बालों को नेचुरली काला करने में मदद करता है.
कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं