Vajan Kam Karne Ke Gharelu Upay: पेट की चर्बी को कम करना एक कोई आसान काम नहीं है. पेट की चर्बी घटाने के लिए डाइट के साथ थोड़ा एक्सरसाइज की भी जरूरत होती है. बाहर निकला पेट न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को खराब कर सकता है, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर सकता है. हर कोई चाहता है वह फिट दिखे, पेट अंदर और स्लिम बॉडी हो, लेकिन क्या कोई ऐसा तरीका है जो एकदम से पेट की चर्बी को पिघलाने का काम करता है, बिल्कुल नहीं! हममे में बहुत से लोग अपना मोटा पेट कम करने के लिए प्रयास करना चाहते हैं, लेकिन सही दिशा न मिलने के कारण वे रह जाते हैं. अगर कोई पेट की चर्बी घटाना चाहता है तो यहां हम कुछ ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन वजन और फैट कम करने में मदद कर सकता है.
पेट का मोटापा कम करने में मददगार डाइट टिप्स | Diet Tips Helpful In Reducing Belly Fat
1. सब्जियां और फल
सब्जियां और फल पेट की चर्बी को कम करने में बड़ी बड़ी निभाती हैं. ये फूड्स विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं जो आपको भूख को कम करने में मदद करते हैं और पेट की चर्बी को घटाने में मदद करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. दलिया
दलिया पेट की चर्बी को कम करने में बेहतरीन माना जाता है. यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपको भूख को कम करने में मदद करता है और पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होता है.
यह भी पढ़ें: चेहरे को ग्लोइंग और मक्खन जैसा कोमल बनाने में मददगार है केले का छिलका, यहां जानें स्किन पर लगाने का सही तरीका
3. ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह फ्रेंडली तरीके से डायबिटीज के खतरे को भी कम कर सकता है.
4. दही
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं. आप दही को कई चीजों के साथ खा सकते हैं. दही में फ्रेश फ्रूट्स को भी एड किया जा सकता है.
5. नारियल पानी
नारियल पानी पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है. यह आपको ताजगी और एनर्जी प्रदान करता है, जिससे आप ज्यादा काम कर सकते हैं और ज्यादा व्यायाम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रश करने के बाद भी नहीं हट रहा दांतों का पीलापन, तो इन पत्तियों का पेस्ट लगाकर देखिए कमाल, मिट सकते हैं सारे दाग
इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं, लेकिन ध्यान दें कि आपको बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज को भी फॉलो करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं