Yoga Asanas to Reduce Belly Fat: आप दिन रात कसरत कीजिए, डाइटिंग कीजिए. इसका असर आपके पूरे शरीर पर दिखाई देने लगेगा. लेकिन जिद्दी तोंद आसानी से साथ नहीं छोड़ेगी. इसके लिए थोड़े ज्यादा जतन करने पड़ेंगे. उम्र कम हो तो एनर्जी खपाने वाली एक्सरसाइज मसलन जुंम्बा, एरोबिक्स किए जा सकते हैं. लेकिन हर किसी के लिए ये वर्कआउट संभव नहीं होता. तो फिर क्या किया जाए. ऐसे हालात में सबसे बेस्ट है योग. योग के कुछ ऐसे आसन हैं जो जिन्हें आप आसानी से और नियमित रूप से कर सकते हैं. ये योगासन आपको कुछ दिनों में सकारात्मक परिणाम देने लगेंगे. चलिए जानते हैं कौन से हैं वो योगासन.
पेट की चर्बी घटाने के लिए नियमित करें ये पांच योगासन | Effective Poses of Yoga For Belly Fat
सूर्य नमस्कार
पेट कम करने साथ ही पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए ये सबसे बेस्ट आसान है. जो 12 स्टेप्स में पूरा होता है. इन 12 स्टेप्स को पूरा करने के लिए छह अलग अलग आसनों की मुद्रा लेनी होती है. जो पेट की चर्बी कम करने के साथ ही पूरे शरीर की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान नॉर्मल डिलीवरी चाहते हैं तो इन 6 आसान टिप्स को फॉलो करें
अर्धचक्रासन
इस आसन के नाम से जाहिर है इसमें आधे चंद्र की आकृति वाली पोजीशन में रहना पड़ता है. इस आसन के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं दोनों हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में लाएं और ऊपर ले जाएं. हाथों को ऐसे ही रखते हुए पीछे की तरफ कमर झुकाना शुरू कर दें. पीछे की तरफ जितना झुक सकते हैं उतना बेहतर होगा. इससे पेट की मांसपेशियों में तो खिंचाव होगा ही रीढ़ की हड्डी के लिए भी ये आसान फायदेमंद है.
पादहस्तासन
इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर एकदम सीधे खड़े हो जाएं. सांसों का क्रम भी ध्यान रखें. आपको दोनों हाथ ऊपर की ओर ले जाने हैं. हाथ ऊपर ले जाते समय सांस लेते जाएं. अब आपको नीचे की तरफ झुकना है. हाथों की दोनों हथेलियों को पैर के पंजों में दबाकर रखें. इस योगासन में घुटने नहीं मोड़ने हैं. ये भी ध्यान रखें कि आगे की ओर झुकते आपको धीरे धीरे सांस छोड़ते जाना है.
ताड़ासन
ताड़ासन करने का फायदा ये है कि पेट के साथ साथ ये आसान भी पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए महत्वपूर्ण है. इस आसन को करने से लंबाई भी बढ़ती है. इस आसन को करने के लिए एकदम सीधे खड़े हो जाएं. एक गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं. हाथों के साथ साथ एड़ियों को भी ऊपर उठाते जाएं. ऐसा तब तक करें जब तक पूरे शरीर में खिंचाव न महसूस होने लगे.
बचपन के आघात से बढ़ सकता है ओपिओइड के दुरुपयोग का खतरा: अध्ययन
उत्तानपादासन
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर या किसी भी समतल सतह पर लेट जाएं. दोनों हाथों को एक दम सीधा रखें. पैरों को धीरे धीरे ऊपर की ओर उठाएं. इस आसन में आपका शरीर 90 डिग्री का एंगल बनाता नजर आएगा. जिसमें पैर ऊपर की तरफ होंगे. ये आसन भी डाइजेशन को ठीक करता है. जिससे पेट की चर्बी भी कम होती है.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं