- Kidney Health: शराब ही किडनी को खराब करने का एकमात्र कारण नहीं है.
- यहां कुछ आदतें हैं जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
- पशु प्रोटीन ब्लड में उच्च मात्रा में एसिड उत्पन्न करता है.
Habits That Damage Your Kidneys: शराब ही किडनी को खराब करने का एकमात्र कारण नहीं है. बल्कि वे डाइट और लाइफस्टाइल की आदतों की एक लंबी लिस्ट का हिस्सा बनते है जो मानव शरीर में अंगों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. बहुत अधिक प्रोटीन का सेवन करने से लेकर नियमित रूप से प्रोसेस्ड फूड्स खाने तक आपकी कई खराब आदतें हैं जो किडनी पर दबाव डाल सकती हैं जिससे किडनी की पुरानी बीमारी हो सकती है. यहां कुछ आदतों के बारे में बताया जा रहा है जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इन हानिकारक आदतों को सुधारने में अभी भी देर नहीं हुई है. किडनी फंक्शन को हेल्दी रखने के लिए आपको आज से ही इन बुरी आदतों को छोड़ने की जरूरत है. कई लोग सवाल करते हैं कि किडनी को हेल्दी कैसे रखें? किडनी को मजबूत कैसे करें? लेकिन आपको बता दें कि किडनी फंक्शन में सुधार करने के लिए आपको सबसे पहले यहां दी गई आदतों को बदलने की जरूरत है.
हेल्दी किडनी के लिए इन आदतों को छोड़ दें | Quit These Habits For A Healthy Kidney
1. बहुत अधिक प्रोटीन खाना
पशु प्रोटीन ब्लड में उच्च मात्रा में एसिड उत्पन्न करता है जो एसिडोसिस का कारण बन सकता है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें किडनी पर्याप्त एसिड को समाप्त नहीं कर सकते हैं, जिससे अंगों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. बहुत अधिक नमक का सेवन
नमक से भरे आहार में बहुत अधिक सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है और समय के साथ किडनी के कार्य को प्रभावित कर सकता है. बहुत अधिक नमक का किडनी पर सीधा ऊतक प्रभाव पड़ता है, जिससे हाइपरट्रॉफी और फाइब्रोसिस हो सकता है. ज्यादा नमक से भी किडनी स्टोन हो सकता है.
3. दर्द निवारक दवाओं का अति प्रयोग
दवाओं का अति प्रयोग किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. हां, वे आपके दर्द को कम करते हैं, लेकिन किडनी के कैंसर का कारण भी बन सकते हैं. आर्काइव्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, दर्द निवारक दवाओं के लंबे समय तक इस्तेमाल से किडनी के कैंसर का खतरा 50% तक बढ़ सकता है.
4. बहुत अधिक प्रोसेस्ड भोजन खाना
प्रोसेस्ड भोजन आपकी किडनी के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं. प्रोसेस्ड फूड्स सोडियम और फास्फोरस का भंडार होते हैं और किडनी की बीमारी का कारण बन सकते हैं. ऐसे में सभी को बहुत अधिक प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचना चाहिए.
5. पर्याप्त नींद नहीं लेना
अगर आप थके हुए हैं तो सो जाइए. काम एक और दिन इंतजार कर सकता है. किडनी के कार्य को नींद चक्र द्वारा नियंत्रित किया जाता है. एक अध्ययन में पाया गया कि बहुत कम नींद किडनी के कार्य में अधिक तेजी से गिरावट से जुड़ी हुई थी.
6. पर्याप्त पानी नहीं पीना
अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने से आपके किडनी शरीर से सोडियम और विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करते हैं. बहुत सारा पानी पीना भी दर्दनाक किडनी स्टोन से बचने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है. किडनी की समस्या या किडनी की विफलता वाले लोगों को अपने तरल पदार्थ का सेवन सीमित करने की जरूरत हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं