विज्ञापन

मानसून में बंद नाक कैसे खोलें? दवा से पहले अपनाएं ये उपाय

क्या आप भी मानसून में बार-बार बंद नाक से परेशान हैं, तो इस आर्टिकल में जानें एक्सपर्ट द्वारा बताया घरेलू उपाय.

मानसून में बंद नाक कैसे खोलें? दवा से पहले अपनाएं ये उपाय
बंद नाक का घरेलू उपाय.

बारिश का मौसम आते ही एक तरफ जहां भीषण गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी तरफ सर्दी-जुकाम और बंद नाक की परेशानी भी बढ़ जाती है. दरअसल मानसून में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं. ऐसे में अचानक नाक बंद हो जाना या सांस लेने में तकलीफ होना बहुत आम बात है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह द्वारा बताए घरेलू उपाय को अपना सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

बंद नाक को खोलने का क्या है तरीका- 

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, नाक बंद होने या जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याओं से तुरंत राहत पाने के लिए आप पानी में कुछ खास चीजें मिलाकर भाप ले सकते हैं.  केवल इतना करने से ही आपको अपनी सेहत में तुरंत सुधार देखने को मिल सकता है.

क्या है भाप लेने का सही तरीका-

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर आपको सर्दी की वजह से जुकाम हुआ है या है, तो आप अजवाइन की भाप ले सकते हैं. इसके लिए आपको 1 चम्मच अजवाइन, 1 तेज पत्ता और एक चुटकी काली मिर्च की जरूरत होगी.

इन तीनों चीजों को पानी में डालकर तब तक उबालें, जब तक पानी अच्छे से खौल न जाए और उसमें से भाप न निकलने लगे. जब पानी अच्छे से गरम हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब इस गरम पानी को एक बड़े बर्तन में भरकर रखें. अपने सिर पर तौलिया रखकर 5–7 मिनट तक गहरी सांस लें और छोड़े. 

श्वेता शाह का कहना है कि अजवाइन और काली मिर्च की तीखी भाप नाक के बंद रास्तों को खोलती है और सांस लेना आसान बनाती है. वहीं, तेज पत्ता वायरस से लड़ने में मदद कर सकता है. 

बंद नाक सर्दी, खांसी, और छाती जकड़न के लिए क्या करें-

अगर आपको सर्दी, खांसी, बंद नाक या छाती में जकड़न जैसी परेशानी हो, तो इस कंडीशन में आप तुलसी-अजवाइन स्टीम ले सकते हैं. इसके लिए आपको 7-8 तुलसी के पत्ते, 1 चम्मच अजवाइन, एक चुटकी सेंधा नमक और 2-3 बूंद यूकेलिप्टस ऑयल की जरूरत होगी.

भाप लेने का सही तरीका-

इन सभी चीजों को भी पानी में डालकर अच्छे से उबालें.  सिर को तौलिए से ढककर लगभग 5-8 मिनट तक भाप लें.

एक्सपर्ट बताती हैं की तुलसी और अजवाइन दोनों ही कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं. यूकेलिप्टस ऑयल अगर मिलाएं तो और भी तेज असर दिखता है. इससे छाती और साइनस दोनों साफ होते हैं.

भाप लेते समय किन बातों का रखें ध्यान-

  • भाप लेते समय आंखें हमेशा बंद रखें.
  • पानी से चेहरे को उचित दूरी पर रखें. 
  • छोटे बच्चों को इस पानी से दूर रखें. 

ये भी पढ़ें- बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 4 सब्जियां, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Band Naak Kaise Khole, Band Naak Se Turant Raahat, Band Naak Ke Gharelu Upaay, Blocked Nose Home Remedies, Blocked Nose Quick Relief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com