विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2023

World Contraception Day: महिलाओं के लिए अनचाहे गर्भधारण से बचने के 6 बेस्‍ट तरीके

World contraception day: अनवांटेड प्रेगनेंसी और यौन संक्रमणों से बचने के लिए ज्यादातर लोग कांट्रेसेप्टिव तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे न सिर्फ प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है बल्कि सेफ सेक्स और हेल्दी बर्थ में भी मदद मिलती है. इसी बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है.

World Contraception Day: महिलाओं के लिए अनचाहे गर्भधारण से बचने के 6 बेस्‍ट तरीके
वर्ल्ड कांट्रेसेप्टिव डे पर जानें अनचाहे गर्भ से बचने के ये तरीके
  1. इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोलियां : इमरजेंसी गर्भ निरोधक गोलियां तब ली जाती है, जब अनवांटेड सेक्स के बाद आपको गर्भधारण करने का खतरा होता है. इससे 85 प्रतिशत तक प्रेगनेंसी को रोका जा सकता है, इसे आप 24 से 72 घंटे के बीच कभी भी ले सकते हैं.
  2. फीमेल कंडोम : वैसे तो ज्यादातर पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन दिनों फीमेल कंडोम का चलन भी बहुत ज्यादा है, जिसे महिलाएं अपने गुप्तांग में इस्तेमाल करती हैं. इससे अनवांटेड प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है और इससे यौन संक्रमण भी नहीं होता है.
  3. आईयूडी, अंतर्गर्भाशयी डिवाइस: आईयूडी मतलब इंट्रायूटरिन डिवाइस, जिसे यूट्रस में डाला जाता है. यह T शेप का होता है और पुरुषों के शुक्राणुओं को महिलाओं के एग में जाने से बचाता है, यह डिवाइस आपको 5 से 10 साल तक प्रेगनेंसी से बचा सकती है.
  4. गर्भनिरोधक इंप्लांटेशन : गर्भनिरोधक इम्प्लांट एक छोटी सर्जरी होती है जिसमें प्लास्टिक से बनी छोटी सी रॉड को महिला के अंदर फिट किया जाता है, इसमें प्रोस्ट्रोजन हार्मोन होता है जो धीरे-धीरे खून में मिलता है और यह 4 साल तक अनवांटेड प्रेगनेंसी से बचा सकता है.
  5. बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन : गर्भनिरोधक गोली के अलावा इन दिनों बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन भी काफी चलन में है. यह इंजेक्शन एंडोमेट्रियोसिस और पेल्विक इन्फ्लेमेटरी से भी बचाव करते हैं. यह गर्भ निरोधक गोलियों की तरह ही काम करते हैं, लेकिन 1 इंजेक्शन 8 से 12 सप्ताह तक प्रोटेक्शन देता है.
  6. वेजाइनल रिंग : वेजाइनल रिंग एक गोल आकार की रिंग होती है, जिसे वेजाइना में 21 दिनों के लिए रखा जाता है और पीरियड्स शुरू होते ही 7 दिन के लिए निकाल दिया जाता है. यह स्पेशल रिंग पूरे 1 साल तक अनवांटेड प्रेगनेंसी से बचाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Contraception Day, 6 Best Contraceptive Method, Contraceptive Day, Contraceptive Methods, Family Planning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com