Health Benefits of Pudina: चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी में ठंडक का अहसास देने के लिए पुदीना सबसे अच्छा और आसान प्राकृतिक उपाय है. हरी और सुगंधित पुदीना की छोटी-छोटी पत्तियां न सिर्फ ताजगी भरी खुशबू देती हैं, बल्कि तन और मन दोनों को शीतलता प्रदान करती हैं. गर्मियों में पुदीना का सेवन कई बीमारियों से बचाव में भी बेहद कारगर साबित होता है. पुदीना पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद मेंथॉल शरीर को प्राकृतिक ठंडक देता है. गर्मी के दिनों में पुदीना चटनी, रायता, जूस, पन्ना, सलाद या पानी में मिलाकर पीने से गर्मी का असर काफी कम हो जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि पुदीना गर्मियों में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने का सबसे सरल तरीका है.

आयुर्वेद में पुदीना का खासा स्थान है और इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. एक्सपर्ट इसे रोजाना अपने आहार में दही का रायता, पुदीने की चटनी, निंबू-पुदीना पानी या सलाद के रूप में शामिल करने की सलाह देते हैं.
पुदीना का सेवन करने के फायदे- (Pudina Ke Fayde)
1. पाचन
पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है, पेट को हल्का रखता है और भूख बढ़ाने में भी मदद करता है.
2. पानी की कमी-
पुदीना डिहाइड्रेशन से बचाव में भी कारगर है. गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. पुदीने का पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती और दिनभर ताजगी बनी रहती है.
3. सिरदर्द-
सिरदर्द और तनाव कम करता है, पुदीने की चाय सिरदर्द और मानसिक तनाव को दूर करने में बहुत फायदेमंद है.

4. एनर्जी-
सुबह खाली पेट पुदीने वाला पानी पीने से पूरे दिन एनर्जी और ताजगी बनी रहती है.
5. इम्यूनिटी-
पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है.
6. पसीने की बदबू-
पुदीना के सेवन से पसीने की दुर्गंध कम या खत्म होती है.
7. मोटापा-
मोटापा घटाने में सहायक है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं.
8. सूजन-
पुदीना सूजन कम करने और रोगाणुरोधी गुण रखता है. इसके सेवन से शरीर की सूजन को भी कम कर सकते हैं.
9. दिल-
दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है पुदीने का सेवन.
आयुर्वेद में पुदीने को गर्मियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना गया है. अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययनों में भी पुदीने के कई स्वास्थ्य लाभ बताए गए हैं, जिनमें सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल हैं. गर्मियों में पुदीने की मांग काफी बढ़ जाती है. पुदीना सस्ता, आसानी से उपलब्ध और बिना किसी साइड इफेक्ट वाला प्राकृतिक उपाय है.
ये भी पढ़ें- फैटी लिवर का खतरा बढ़ा रही हैं आपकी ये 3 फेवरेट ड्रिंक्स, AIIMS ट्रेंड डॉक्टर...
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं