विज्ञापन

आसानी से पुदीना कैसे उगाएं? एक बार अपना लिया ये तरीका, तो बाजार से खरीदना कर देंगे बंद!

Pudina Kaise Ugaye: अब जब इस्तेमाल बढ़ेगा, तो ज्यादा खरीदना भी पड़ेगा, लेकिन ज्यादा मात्रा में स्टोर करने से पत्तियां सुख भी सकती है. इसलिए हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर पर पुदीना उगा सकेंगे.

आसानी से पुदीना कैसे उगाएं? एक बार अपना लिया  ये तरीका, तो बाजार से खरीदना कर देंगे बंद!
घर में पुदीना कैसे उगाया जा सकता है?

Pudina Kaise Ugaye: गर्मियों का मौसम आने वाला है. ऐसे में आपने आपको स्वस्थ रखने के लिए नींबू पानी, छाछ, लस्सी, वर्जिन मोजिटो और डिटॉक्स वाटर को खूब पिया जाएगा. वैसे तो यह सारी ड्रिंक बेहद स्वादिष्ठ होती है, लेकिन अगर इनमें पुदीना डाल दिया जाए, तो बस क्या कहने. पुदीने की खुशबू, उसका ताज़ा स्वाद और इसके औषधीय गुण हर ड्रिंक में चार चांद लगा देते हैं. अब जब इस्तेमाल बढ़ेगा, तो ज्यादा खरीदना भी पड़ेगा, लेकिन ज्यादा मात्रा में स्टोर करने से पत्तियां सुख भी सकती है. इसलिए हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर पर पुदीना उगा सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

घर पर पुदीना कैसे लगाएं?

पुदीना चुनें: आप घर पर पुदीना को दो तरीकों से उगा सकते हैं, पहला स्टेम कटिंग यानी डंठल से, जो सबसे आसान और तेज तरीका है. दूसरा, किसी भी नर्सरी से पौधा खरीदकर. अगर आप घर के पुदीने का उपयोग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि डंठल ताज़ा और मजबूत हो, पत्तियां हरी हों और डंठल की लंबाई 4 से 5 इंच के आसपास हो.

मिट्टी कैसे तैयार करें: पुदीना हल्की, नम और अच्छी अच्छी मिट्टी में अच्छी तरह से उगता है. इसलिए 50% गार्डन सॉइल, 30% गोबर या वर्मी कम्पोस्ट और 20% रेत या परलाइट या कोकोपीट का इस्तेमाल करें. यह मिश्रण मिट्टी को नरम बनाएगा, जिससे जड़ जल्दी फैल सकेगी.

कितने इंच का गमला लें: पुदीना लगाने के लिए कम से कम 8 से 10 इंच का चौड़ा पौधा लें, जिसके नीचे 3 से 4 ड्रेनेज होल हों.

पुदीना कैसे लगाएं: गमले में मिट्टी भरें, फिर उंगली की मदद से से हल्के-हल्के 2 से 3 छोटे गड्ढे बनाएं. अब हर गड्ढे में एक-एक डंठल को 1 से 2 इंच गहराई तक दबाएं. डंठल को सीधा रखें. अब ऊपर से हल्की मिट्टी डालकर हाथ से दबाएं और फिर तुरंत पानी दें.

कितना पानी दें: गर्मियों में रोज हल्का पानी देना सही माना जाता है. जब भी आपको मिट्टी सूखी दिखे तभी पानी दें. 

धूप कब दें: 3 से 4 घंटे सुबह की हल्की धूप देना फायदेमंद मानी जाती है. ध्यान रखें तेज दोपहर की धूप से बचाएं. 

कटाई: लगाने के 25–30 दिन बाद पत्तियां निकालनी शुरू कर दें.

इसे भी पढ़ें: AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे अच्छी सब्जी कौन सी है...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pudina Kaise Ugaye, How To Grow Mint, Pudina Ke Fayde, Mint Benefits, Pudina Seeds
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com