- पोषक तत्वों की कमी को हेल्दी फूड्स खाकर दूर कर सकते हैं.
- बॉडी फंक्शनिंग को बेहतर रखने के लिए पोषक तत्व जरूरी हैं.
- यहां 5 जरूरी पोषक तत्वों की लिस्ट है.
Signs of Nutrients Deficiency: पोषक तत्वों की कमी से शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. एक हेल्दी डाइट एक ऐसा आहार है जिसमें पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स होते हैं. जो फूड्स सिर्फ कैलोरी से भरे होते हैं और जिनमें पोषक तत्व नहीं होते हैं, वे कुपोषण का कारण बनते हैं. आमतौर पर सभी को पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा नहीं मिलती है. पौष्टिक चीजों का सेवन न करने वाले लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, आंखों की समस्याएं हो सकती हैं. यहां कुछ पोषक तत्वों के बारे में बताया गया जिनकी कमी बहुत आम है.
बहुत कॉमन है इन पोषक तत्वों का कमी | Deficiency Of These Nutrients Is Very Common
1. आयोडीन की कमी
आयोडीन एक जरूरी खनिज है जिसका उपयोग हमारा शरीर थायराइड हार्मोन को बनाने और थायराइड फंक्शन को बेहतर रखने के लिए जरूरी होता है. थायराइड हार्मोन हमारे मेटाबॉलिक रेट, ब्रेन फंक्शन, बोन हेल्थ को रेगुलेट करने में बड़ी भूमिका निभाता है. आयोडीन की कमी से वजन बढ़ना, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट प्रोब्लम्स हो सकती हैं. मछली, डेयरी और अंडे जैसे आयोडीन के अच्छे स्रोत वाले फूड्स का सेवन करें.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
2. मैग्नीशियम
पालक, नट्स, साबुत अनाज, पीनट बटर, एवोकाडो और फलियां मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं. हमारे शरीर में मैग्नीशियम एंजाइमेटिक रिएक्शन में सहायता करता है प्रोटीन बनाने में मदद करता है. मैग्नीशिययम एक हेल्दी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है और नर्व्स ट्रांसमिशन की सुविधा देता है. मैग्नीशियम की कमी से कमजोरी, मसल्स क्रैम्प्स, भूख न लगना, मतली की समस्या हो सकती है.

3. प्रोटीन की कमी
प्रोटीन को हमारी मांसपेशियों, त्वचा, एंजाइम और हार्मोन को बनाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है. प्रोटीन की कमी चिंता का कारण है क्योंकि इससे बाल पतले हो सकते हैं, नाखून कमजोर हो सकते हैं और बाल झड़ सकते हैं. इससे त्वचा, लीवर की सूजन, मांसपेशियों का नुकसान हो सकता है. फलियां, नट्स, बीज, अंडे, चिकन, मट्ठा प्रोटीन खाने से प्रोटीन की कमी को रोका जा सकता है.
4. कैल्शियम
हमारा शरीर कैल्शियम को अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, साल्मन, सार्डिन, दालचीनी, टोफू और नट्स से प्राप्त करता है. कैल्शियम हेल्दी हड्डियों और दांतों को बनाए रखने, ब्लड क्लॉटिंग और ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में मदद करता है. कैल्शियम के बिना हमारा दिल, मसल्स और नसें काम नहीं कर पाएंगी.
5. आयरन की कमी
आयरन की कमी एक प्रकार का एनीमिया है. एक ऐसी स्थिति जिसमें खून में हेल्दी ब्लड सेल्स की संख्या कम होती है. आयरन की कमी से लोगों को चक्कर आ सकते हैं, वे कमजोर हो सकते हैं और लगातार थकान महसूस कर सकते हैं. आयरन एक जरूरी पोषक तत्व है जिसकी हमारे शरीर को जरूरत होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं