Best Flours For Summer: गर्मी के मौसम में ज़्यादतर लोग अपने खानपान में कुछ न कुछ बदलाव जरूर करते हैं, फिर चाहें वो फल हों या फिर सब्जी. लेकिन एक चीज पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और वह है आटा. जबकि लंच हो या फिर डिनर ज्यादातर घरों में रोटी जरूर खाई जाती है. जिसके लिए आमतौर पर गेहूं का आटा ही इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई और चीजें भी ऐसी हैं (Flour for Summer) जिनका आटा गर्मी के इस मौसम में शरीर को ठंडक तो देता ही है, साथ ही सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. तो आइए आपको बताते हैं कि गर्मी के इस मौसम में किस आटे की रोटी खाना आपके लिए बेस्ट हो सकता है.
गर्मियों के लिए बेस्ट हैं इन 3 आटे से बनी रोटियां (These 3 flour rotis are best for summer)
चने का आटा:
चने के आटे से बनी रोटी न केवल प्रोटीन से भरपूर होती है, बल्कि यह गर्मियों में हमारे पेट को भी ठंडा रखती है. ऐसे में आप गर्मी के इस मौसम में चने के आटे से बनी रोटियों को खाने में शामिल कर सकते हैं. चने की रोटी खाने से पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है. इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी चने का आटा कारगर माना जाता है.
जौ का आटा:
जौ के ठंडकीय गुणों के कारण गर्मियों में अधिकांश लोग जौ का पानी पीते हैं. लेकिन आप अगर अपनी बॉडी को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने के साथ ही, पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा भी चाहते हैं. तो आप अपनी डाइट में जौ के आटे से बनी रोटियों को शामिल करें. जौ की रोटी मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती है. साथ ही ये डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार होती है.
ज्वार का आटा:
ज्वार के आटे से बनी रोटियां न केवल पेट को ठंडा रखती हैं बल्कि विटामिन और अन्य पोषक तत्वों में भी समृद्ध होती हैं. इसके साथ ही इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है. जिसके चलते इन रोटियों को डाइट में शामिल करने से पाचन शक्ति स्वस्थ बनी रहती है. तो वहीं कब्ज, मोटापा और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं