विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ के गुस्से के आगे झुकीं रेणु भाटिया, विवादित बयान पर बवाल के बाद दिया इस्तीफा

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने नर्सिंग स्टाफ के भारी विरोध के बाद पद से इस्तीफा दे दिया. कुरुक्षेत्र के अस्पताल में रेप पीड़िता की जांच के दौरान रेणु भाटिया ने एक नर्स को फटकार लगाते हुए विवादित बयान दिया था, जिसके विरोध में पूरे प्रदेश का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर था.

नर्सिंग स्टाफ के गुस्से के आगे झुकीं रेणु भाटिया, विवादित बयान पर बवाल के बाद दिया इस्तीफा
विवादित बयान पर बवाल के बाद रेणु भाटिया ने दिया इस्तीफा

Haryana News: नर्सिंग स्टाफ के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद रेणु भाटिया ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया है. रेणु ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के अपना इस्तीफा सौंप दिया और कहा कि भविष्य में अगर किसी पद पर नियुक्ति किया जाएगा तो उसका पूरी निष्ठा और इमानदारी से निर्वहन करेंगी. बता दें कि पूरे प्रदेशभर में नर्सिंग स्टाफ राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के खिलाफ उनके विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनसे माफी की मांग करते हुए इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए थे. 

नर्सिंग स्टाफ को लगाई थी फटकार

दरअसल, 7 जून को कुरुक्षेत्र के LNJP (लोकनायक जयप्रकाश) सिविल अस्पताल में रेणु भाटिया ने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) डॉ. साराह अग्रवाल समेत ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकार लगाई थी. भाटिया 15 वर्षीय लड़की के रेप मामले में दौरा करने पहुंची थीं. इस दैरान उन्होंने एक नर्स से पूछा था- क्या आपकी भी बेटी है? नर्स के हां में जवाब देने पर उन्होंने कहा, "क्या आप अपनी बेटी को 15 मिनट के लिए भी किसी कमरे में अकेला छोड़ सकती हैं? फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया?"

रेणु के बयान के खिलाफ विरोध उतरे नर्सिंगकर्मी 

रेणु भाटिया के इसी बयान को लेकर मुद्दा गरमा गया और नर्सिंग स्टाफ उनके विरोध में उतर गए. इसके बाद सोमवार को कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में वर्क सस्पेंड रखा गया था. फिर हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल का ऐलान किया. एसोसिएशन की प्रदेश प्रधान विनीता ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ के मान- सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है. महिला आयोग अध्यक्ष को भी समझना चाहिए कि सामने नर्सिंग ऑफिसर भी महिलाएं ही हैं, जिनकी सार्वजनिक तौर पर बेइज्जती की गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहले बोली- माफी नहीं मांगेंगे, फिर दिया इस्तीफा

हालांकि, नर्सिंग स्टाफ के भारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद मंगलवार को रेणु भाटिया ने स्पष्ट किया कि वह माफी नहीं मांगेंगी. उन्होंने कहा था कि बेटियों की अस्मत और सुरक्षा के लिए यदि किसी पद की कुर्बानी भी देनी पड़े तो वह बड़ी बात नहीं है. रेणु भाटिया ने आंदोलनरत नर्सिंग कर्मचारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अपनी ड्यूटी में हुई कथित लापरवाही पर भी जवाब देना चाहिए, क्योंकि इसी लापरवाही के कारण एक बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना हुई. महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि उनका बयान किसी वर्ग को आहत करने के लिए नहीं था, बल्कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी तय करने के उद्देश्य से दिया गया था. लेकिन अब रेणु भाटिया ने महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. 

यह भी पढे़ं- Gig Workers के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ला रही है 30 से ज्यादा योजनाएं; CM सैनी ने दिए रजिस्ट्रेशन के निर्देश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Renu Bhatia Badshah Controversy, Haryana Latest News, Haryana News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com