विज्ञापन

IAS अमित कुमार अग्रवाल कौन? जो बने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रशासक, दिल्ली ब्लास्ट के बाद सरकार का बड़ा फैसला

Al-Falah University: दिल्ली ब्लास्ट में अल-फलाह विश्वविद्यालय का तार जुड़ा था. दरअसल, लाल किला ब्लास्ट का सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर नबी इसी अल-फलाह विश्वविद्यालय में कार्यरत था. साथ ही विश्वविद्यालय के डॉ. मुजम्मिल और डॉ. सईज सहित कुछ अन्य डॉक्टर आतंक के इस नेटवर्क गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे.

IAS अमित कुमार अग्रवाल कौन? जो बने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रशासक, दिल्ली ब्लास्ट के बाद सरकार का बड़ा फैसला

Al-Falah University Faridabad: फरीदाबाद के धौज में स्थित बहुचर्चित अल-फलाह विश्वविद्यालय (Al-Falah University Faridabad) का संचालन अब हरियाणा सरकार (Haryana government) ने अपने हाथ में ले लिया है. सरकार की ओर से वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल को विश्वविद्यालय का प्रशासक नियुक्त किया गया है. वहीं जेसी बोसी वाईएमसीए विश्वविद्यालय से छह अधिकारियों को ओएसडी के रूप में तैनात किया गया है, जो अब यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज  को संभालेंगे. 

 दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े थे 'विश्वविद्यालय'  के तार

हरियाणा सरकार ने यह फैसला दिल्ली ब्लास्ट में विश्वविद्यालय के कुछ डाक्टरों के नाम सामने आने के बाद लिया है. दरअसल, 10 नवंबर 2025 को दिल्ली किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद ये विश्वविद्यालय सुर्खियों में आई थी. लाल किला ब्लास्ट का सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर नबी इसी अल-फलाह विश्वविद्यालय में कार्यरत था. साथ ही विश्वविद्यालय के डॉ. मुजम्मिल और डॉ. सईज सहित कुछ अन्य डॉक्टर आतंक के इस नेटवर्क गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे. फिलहाल ये डॉक्टर्स जांच एजेंसी एनआईए की गिरफ्त में हैं.

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद सरकार की सख्ती

बता दें कि अल फलाह विश्वविद्याल में देशविरोधी गतिविधियों और वित्तीय अनियमितताओं के प्रकाश में आने के बाद सरकार ने सख्ती बरती थी. साथ ही हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विधानसभा में निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 लेकर आई थी. इस संशोधित विधेयक के साथ राज्य के उन 26 निजी विश्वविद्यालयों की सूची भी संलग्न किया गया था, जिनमें प्रशासक नियुक्त किए जाने का प्रावधान किया गया. इनमें फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी को भी शामिल किया गया था. जहां आतंक से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है.

कौन हैं IAS अमित कुमार अग्रवाल?

अमित कुमार अग्रवाल हरियाणा कैडर के 2003 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. वो बेहद अनुशासित अधिकारी माने जाते हैं. अग्रवाल पिछले दो दशक से अधिक समय से कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं. 4 जनवरी 1977 को जन्मे अमित कुमार अग्रवाल ने एमबीबीएस किया. हालांकि उन्होंने सिविल सेवा के लिए मेडिकल सेवाओं से दूरी बना ली थी और 2003 में UPSC परीक्षा पास IAS अधिकारी बने. वो हरियाणा के विभिन्न जिलों में DC के रूप में कार्य कर चुके हैं. उन्होंने सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग (DIPRL) के महानिदेशक के रूप में कार्य किया. वो वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का कार्यभार संभाल रहे हैं.

 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com