जाटलैंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.
चंडीगढ़:
हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच की रेस समाप्त हो गई है. नतीजे आ चुके हैं और भाजपा 48 सीटें जीत चुकी है. वोटों की गिनती शुरू होने के बाद एक वक्त ऐसा भी था ,जब कांग्रेस का स्कोर 70 पार चला गया था. इन सबके बीच हरियाणा में जो एक बात निकलकर सामने आ रही है वह है जाट फैक्टर. आखिर जाटों का वोट इस बार किस तरफ गया है. हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 विधासभा सीटों (Haryana Assembly Elections) में से उन सीटों को अलग निकाला है, जहां जाट 25 पर्सेंट से ज्यादा हैं और वह निर्णायक भूमिका में हैं. इसके जरिए आप समझ सकते हैं कि आखिर जाटों का वोट किस तरफ गया है. जानिए जिन सीटों पर जाट 25 प्रतिशत से ज्यादा हैं वहां कौन हारा और जीता.
ताजा स्कोर
- BJP- 48
- कांग्रेस-37
- अन्य-5
जाट बहुल (25 पर्सेंट से ज्यादा) वाली सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कौन आगे-पीछे
| विधानसभा क्षेत्र | कौन आगे |
| कलायत | कांग्रेस जीती |
| इसराना | बीजेपी जीती |
| गनौर | निर्दलीय जीते |
| राई | बीजेपी जीती |
| खरखौदा | बीजेपी जीती |
| गोहाना | बीजेपी जीती |
| बड़ौदा | कांग्रेस जीती |
| जुलाना | कांग्रेस जीती |
| जींद | BJP जीती |
| उचाना कलां | भाजपा जीती |
| नरवाना | BJP जीती |
| फतेहाबाद | कांग्रेस जीती |
| ऐलनाबाद | कांग्रेस जीती |
| आदमपुर | कांग्रेस जीती |
| उकलाना | कांग्रेस जीती |
| नारनौंद | कांग्रेस जीती |
| हांसी | बीजेपी जीती |
| बरवाला | बीजेपी जीती |
| नलवा | बीजेपी जीती |
| लोहारू | कांग्रेस जीती |
| बधरा | BJP जीती |
| दादरी | बीजेपी जीती |
| तोशाम | BJP जीती |
| बवानी खेड़ा | BJP जीती |
| महम | कांग्रेस जीती |
| गढ़ी सांपला-किलोई | कांग्रेस जीती |
| कालानौर | कांग्रेस जीती |
| बहादुरगढ़ | निर्दलीय जीते |
| बादली | कांग्रेस जीती |
| झज्जर | कांग्रेस जीती |
| बेरी | कांग्रेस जीती |
| होडल | बीजेपी जीती |
| पृथला | कांग्रेस जीती |
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Haryana Election Result, 2024 Election Result, BJP Election Results