विज्ञापन

रक्षाबंधन के बाद बहनों को बस स्टैंड छोड़ने गए दो भाइयों को फॉर्च्यूनर ने कुचला, मौके पर मौत

रक्षाबंधन के अगले दिन फरीदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

रक्षाबंधन के बाद बहनों को बस स्टैंड छोड़ने गए दो भाइयों को फॉर्च्यूनर ने कुचला,  मौके पर मौत
फरीदाबाद में रोड एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई.

हरियाणा के फरीदाबाद में एक परिवार में रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने आई दो बहनों की विदाई से पहले ही ऐसा हादसा हुआ कि परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास फरीदाबाद के थाना धोज क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी माँगर इलाके में यह हादसा हुआ. दोनों बहनें रक्षाबंधन मनाने अपने भाइयों के घर आई थीं.

सुबह दोनों भाई अपनी बहनों को बस में बैठाने के लिए नजदीकी बस स्टैंड तक छोड़ने गए थे. चारों लोग बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर कार अचानक वहां पहुंची और नियंत्रण खोते हुए चारों को जोरदार टक्कर मार दी.

मौके पर ही चली गई दोनों भाइयों की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सगे भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे.

दोनों बहनें.

दोनों बहनें.

बहनें गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल दोनों बहनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार का यूथ और सरकारी नौकरी का जुनून... बेरोजगारी नहीं, पूरी कहानी कुछ और है

उत्तराखंड में ब्रेक फेल होते ही पलटी यात्रियों से भरी बस, दो लोगों के मौत की आशंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan Tragedy, Faridabad Road Accident, Fortuner Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com