विज्ञापन

कचरे वाली गाड़ी ने कूड़ा नहीं उठाया तो तुरंत पकड़ में आएगा, फरीदाबाद में हाईटेक सिस्टम होगा लागू

फरीदाबाद में कचरा प्रबंधन सुधारने के लिए नगर निगम RFID सिस्टम लागू करेगा. हर घर पर टैग लगेगा और कूड़ा गाड़ियों की लाइव ट्रैकिंग होगी. पढ़िए जितेन्द्र की रिपोर्ट.

कचरे वाली गाड़ी ने कूड़ा नहीं उठाया तो तुरंत पकड़ में आएगा, फरीदाबाद में हाईटेक सिस्टम होगा लागू
फाइल फोटो

फरीदाबाद में हर दिन करीब 1000 टन तक कचरा निकलता है. एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में समय पर कचरा न उठने की शिकायतों का भी अंबार है. इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा. कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए अब RFID आधारित डिजिटल सिस्टम लागू होगा. इस नई तकनीक के जरिए कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी. 

हर घर पर लगेगा टैग

शहर के सभी 46 वार्डों में हर घर पर RFID टैग लगाया जाएगा. इससे हर घर को एक यूनिक पहचान दी जाएगी. कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में लगे स्कैनर इन टैग्स को स्कैन करेंगे और डेटा तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा. इससे नगर निगम को हर वार्ड की स्थिति की सटीक जानकारी मिल सकेगी.

ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी शिकायत

फिलहाल कचरा उठाने का काम निजी एजेंसियों के जरिए किया जा रहा है, लेकिन नगर निगम जल्द ही दो नई एजेंसियों की नियुक्ति करेगा. इस पूरी व्यवस्था पर हर महीने करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके अलावा, नागरिकों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा. एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जहां लोग कूड़ा गाड़ियों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे. साथ ही समस्या होने पर पॉर्टल पर शिकायत भी दर्ज कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ेंः धनबाद में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से करोड़ों के पुश्तैनी जेवर और नकदी ले उड़े चोर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com