विज्ञापन

हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच विवाद फिर गरमाया, 50 बीघा सब्जी की फसल पर चला ट्रैक्टर

कई बार दोनों राज्यों के अधिकारियों की भी बैठक हो चुकी हैं लेकिन अभी तक कई भी समाधान नहीं निकला, हरियाणा के किसान आए दिन ट्रैक्टरों से बागपत के किसानों की फसल को बर्बाद करते रहते हैं. 

हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच विवाद फिर गरमाया, 50 बीघा सब्जी की फसल पर चला ट्रैक्टर
हरियाणा-यूपी किसानों के बीच विवाद
Haryana:

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच विवाद एक बार फिर गरमाया हुआ है. हरियाणा के किसानों ने हरियाणा पुलिस को मौजूदगी में दो ट्रैक्टरों से यूपी स्थित बागपत के किसानों की 50 बीघा सब्जी की फसल बर्बाद कर दी. बागपत के किसानों का आरोप हैं कि विरोध करने पर हरियाणा के किसानों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी. लेकिन हरियाणा पुलिस खड़ी देखती रही जबकि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

बागपत और हरियाणा के किसानों के बीच क्यों है विवाद

बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव के यमुना खादर में बागपत के किसानों की हजारों बीघा जमीन हैं, उसी जमीन को लेकर हरियाण और बागपत के किसानों की भी अक्सर विवाद बना रहता हैं, कई बार दोनों राज्यों के अधिकारियों की भी बैठक हो चुकी हैं लेकिन अभी तक कई भी समाधान नहीं निकला, हरियाणा के किसान आए दिन ट्रैक्टरों से बागपत के किसानों की फसल को बर्बाद करते रहते हैं. 

आज भी हरियाणा के किसान दो ट्रैक्टर और हरियाणा पुलिस को लेकर बागपत जिले के कोताना गांव के यमुना खादर में पहुंचे और वहां हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में बागपत के किसानों की करीब 50 बीघा सब्जी की फसल के ट्रैक्टर चला कर बर्बाद कर दिया. जैसे ही इस बात की जानकारी बागपत के किसानों की मिली तो बागपत के किसान में मौके पर पहुंच गए. इसी दौरान दोनों राज्य के किसानों के बीच जमकर विवाद हो गया. और हरियाणा के किसानों ने बागपत के किसानों के साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी. लेकिन इसी दौरान हरियाणा पुलिस खड़ी देखती रही. 

बागपत किसानों के पास कागज होने का दावा

एक किसान ने बताया कि यूपी के बागपत जिले के कोताना गांव की जमीन हरियाणा में गई हुई हैं, जिसके जमीन के कागज भी हमारे पास हैं. और हमारी जमीन हरियाणा में ही चली गई थी और हरियाणा में ही हमारे नाम से चढ़ी हुई हैं. हमारी हरियाणा के किसानों ने पुलिस के साथ मिलकर हमारी 50 बीघा खड़ी सब्जी की फसल को ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दी. किसानों के साथ 20 से30 गुंडे थे और हरियाणा पुलिस और प्रशासन भी उनके साथ था. 

यह भी पढ़ेंः 'हरियाणा विधानसभा टिकट के लिए दिए थे 7 करोड़' पूर्व महिला कांग्रेस नेता पति की शिकायत पर दिल्ली में केस दर्ज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bagpat Farmer, Haryana Farmer, Haryana UP Farmer Dispute, Haryana News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com