- हरियाणा के मंत्री अनिल विज और आईपीएस अधिकारी उपासना के बीच पुलिस जवान को सस्पेंड करने को लेकर तीखी बहस हुई
- जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जमीन बिक्री धोखाधड़ी मामले में पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने का विवाद उठा
- एसपी उपासना ने पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने से इनकार किया, जिससे अनिल विज ने डीजीपी को लिखने के आदेश दिए
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज और एक महिला आईपीएस अफसर के बीच तीखी नोकझोक सामने आई है. एक बैठक के दौरान एक पुलिस जवान को सस्पेंड करने के मामले को लेकर अनिल विज और महिला आईपीएस अफसर के बीच ये नोकझोक हुई. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अनिल विज महिला आईपीएस अफसर को एक एएसआई को सस्पेंड करने को लेकर बहस कर रहे हैं.
दरअसल, शुक्रवार को कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हो रही थी. इस बैठक में जमीन बिक्री मामले में धोखाधड़ी की सुनवाई चल रही थी. इस कथित धोखाधड़ी में पुलिस वालों का नाम भी शामिल है. लिहाजा अनिल विज ने इस मामले में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने के आदेश दिए लेकिन जिला एसपी उपासना ने कहा कि वो उनको सस्पेंड नहीं कर सकतीं. इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोक हुई.
इस पूरी नोकझोक का एक वीडियो भी सामने आया है. एसपी उपासना ने जब कहा कि वो पुलिकर्मी को सस्पेंड नहीं कर सकतीं तो अनिल विज भड़क गए. उन्होंने कहा कि उनके नाम से डीजीपी को लिखा जाए कि वो उनके कहने पर अधिकारी को सस्पेंड कर रही हैं.
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान जमीन बिक्री धोखाधड़ी मामले में एक पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए, लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक उपासना ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकतीं। इस पर विज नाराज़ हो गए और डीजीपी को उनके नाम से… pic.twitter.com/xWXJZ51ebP
— NDTV India (@ndtvindia) February 13, 2026
इसके बाद भी एसपी उपसाना मानी नहीं और उन्होंने अधिकारी को सस्पेंड करने से इनकार कर दिया. इसके बाद अनिल विज ने उन्हें सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा कि अगर आपके पास पावर नहीं है तो आप समिति की बैठक से उठकर चली जाएं. इसके बाद एसपी ने माना कि आपके आदेश का हवाला देकर पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने के लिए लिखा जाएगा. इस बीच जिला कलेक्टर अपराजिता को दोनों के बीच हस्तक्षेप करना पड़ा, तब जाकर मामला थोड़ा शांत होता नजर आया.
दरअसल अनिल विज चाहते थे कि ASI को सस्पेंड करें लेकिन SP कह रही थीं कि ASI कुरुक्षेत्र जिले में तैनात है मेरे पास उनको सस्पेंड करने की पावर नहीं है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच गहमागहमी हो गई थी.
ये पहली बार नहीं है जब अनिल विज किसी अधिकारी पर इस तरह भड़के हैं. इससे पहले भी वह कई बार ऐसे भड़क चुके हैं. इससे पहले एक बार एसपी संगीता कालिया से भी मीटिंग के दौरान अनिल विज उन पर भड़क गए थे. हालांकि, उनका ये अंदाज लोगों को पसंद आता है. शुक्रवार को भी जब जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अनिल विज और एसपी उपासना के बीच नोकझोक हो रही थी, तो लोग तालियां बजा रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं