विज्ञापन

बिहार में कब रुकेगा जानलेवा जश्न? वैशाली में हर्ष फायरिंग से दो घायल, 1 की हालत नाजुक

भगवतपुर गांव में जयमाल की रस्म के दौरान हुई अंधाधुंध हर्ष फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. गोली महिला के पैर में इतनी पास से लगी कि उसके चिथड़े उड़ गए. इ

बिहार में कब रुकेगा जानलेवा जश्न? वैशाली में हर्ष फायरिंग से दो घायल, 1 की हालत नाजुक
  • वैशाली के भगवतपुर गांव में जयमाल की रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है.
  • महिला के पैर में गोली लगने से उसके चिथड़े उड़ गए, जिससे उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है.
  • इस घटना में एक बच्चा भी आंशिक रूप से घायल हुआ है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के वैशाली से हर्ष फायरिंग की एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गईं. वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में जयमाल की रस्म के दौरान हुई अंधाधुंध हर्ष फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. गोली महिला के पैर में इतनी पास से लगी कि उसके चिथड़े उड़ गए. इस सनसनीखेज वारदात में एक बच्चा भी आंशिक रूप से घायल हुआ है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विडंबना यह है कि घायल महिला का पति खुद बेलसर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात है, लेकिन कानून के रक्षक का परिवार ही इस अवैध टशन का शिकार बन गया. आनन-फानन में महिला को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. 

घटना के बाद से ही शादी समारोह में मातम छाया हुआ है और आरोपी मौके से फरार हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है, लेकिन यह घटना प्रशासन के उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है जिनमें शादी-ब्याह में हथियार लहराने और फायरिंग पर पूरी तरह पाबंदी की बात कही जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com