हरियाणा में भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री विज (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:
ताज महल पर भाजपा नेता संगीत सोम के बयान को लेकर विवाद के बीच हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को इस स्मारक को ‘खूबसूरत कब्रिस्तान’ बताया. हरियाणा में भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री विज ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है.’’ विज अतीत में कई बार अपने बयानों से विवाद पैदा कर चुके हैं. विज का ट्वीट उत्तर प्रदेश में सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के उस बयान की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उन्होंने भारत की विरासत में ताजमहल के स्थान पर सवाल उठाया था.
ताजमहल को लेकर विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस स्मारक को ‘भारत माता के सपूतों’ ने अपने खून और पसीने से बनाया था और इसकी सुरक्षा उनकी सरकार की जिम्मेदारी है.
हालांकि, भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने दावा किया था कि ताजमहल भगवान शिव का मंदिर था जिसे ‘तेजो महल’ कहा जाता था. इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया. 17वीं शताब्दी के संगमरमर से निर्मित इस स्मारक का निर्माण शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में किया था. दोनों को वहां दफनाया गया था.
VIDEO: ताजमहल को भारतीयों के खून पसीने से बनाया है : सीएम योगी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
#ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है ।
— ANIL VIJ (@anilvijminister) October 20, 2017
ताजमहल को लेकर विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस स्मारक को ‘भारत माता के सपूतों’ ने अपने खून और पसीने से बनाया था और इसकी सुरक्षा उनकी सरकार की जिम्मेदारी है.
हालांकि, भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने दावा किया था कि ताजमहल भगवान शिव का मंदिर था जिसे ‘तेजो महल’ कहा जाता था. इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया. 17वीं शताब्दी के संगमरमर से निर्मित इस स्मारक का निर्माण शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में किया था. दोनों को वहां दफनाया गया था.
VIDEO: ताजमहल को भारतीयों के खून पसीने से बनाया है : सीएम योगी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taj Mahal