राष्ट्रीय स्तर की कराटे खिलाड़ी का यौन उत्पीड़न करने पर पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- कराटे चैंपियन ने कांस्टेबल को पीटा
- लगाया सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप
- हरियाणा के रोहतक की है घटना
चंडीगढ़:
रोहतक में एक ऑटो- रिक्शा में राष्ट्रीय स्तर की एक महिला कराटे खिलाड़ी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में हरियाणा पुलिस के एक ट्रैफिक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है और उसे निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने आज बताया कि 21 वर्षीय खिलाड़ी ने कल एक शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने उसे उस समय परेशान किया जब वह गुरूवार शाम को अपनी कराटे क्लास के बाद ऑटो- रिक्शा से घर जा रही थी. उसने आरोप लगाया कि वर्दी पहने कांस्टेबल उसी वाहन में सवार हुआ और उसे परेशान करना शुरू कर दिया. इस पर आत्म रक्षार्थ लड़की ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया और ऑटो चालक से वाहन महिला थाना ले जाने को कहा.
यह भी पढ़ें: डेजी ईरानी ने यौन शोषण का किया खुलासा, 'उस अंकल ने मुझे होटल के कमरे में बुलाया, और फिर...'
खिलाड़ी ने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ महिला पुलिस कर्मचारियों ने उसकी मदद नहीं की लेकिन कहा कि वह कांस्टेबल को सजा देंगी. हालांकि, रोहतक के एसपी पंकज नैन के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज की गयी और गलती करने वाली महिला कांस्टेबल का तबादला पुलिस लाइन्स कर दिया गया.
VIDEO: JNU प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप, छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए
रोहतक के डीसीपी( शहर) रमेश कुमार ने आज फोन पर बताया, ‘‘ ऑटो- रिक्शा में महिला को परेशान करने पर कांस्टेबल यासीन के खिलाफ संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है. उसे निलंबित कर दिया गया है और गिरफ्तार कर लिया गया है.’’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
National Level Karate Player Harassed, Rohtak