विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष को उनके बेटे के अपराध के लिए सजा नहीं दे सकते : सीएम खट्टर

हरियाणा में एक लड़की का कथित रूप से पीछा करने के आरोप में हरियाणा में भाजपा इकाई के प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष को उनके बेटे के अपराध के लिए सजा नहीं दे सकते : सीएम खट्टर
फाइल फोटो
  • सुभाष बराला के बेटे पर लगा है लड़की का पीछा करने का आरोप
  • पीड़िता आईएएस अधिकारी की बेटी है
  • जमानत पर छोड़ा गया है आरोपी और उसके दोस्तों को
नई दिल्ली: हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर एक आईएएस की बेटी का पीछा करने के मामले में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि इस घटना के लिए सुभाषा बराला को दंडित नहीं किया जा सकता है. गौरतलब है कि हरियाणा में एक लड़की का कथित रूप से पीछा करने के आरोप में हरियाणा में भाजपा इकाई के प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है. पुलिस ने बताया कि लड़की ने भाजपा प्रमुख सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार पर कल रात उसका पीछा करने का आरोप लगाया था. बाद में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सतीष कुमार ने कहा, "हमने विकास और आशीष दोनों को गिरफ्तार किया था और बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया."

यह भी पढ़ें- दिल्ली : महिला से छेड़खानी और सट्टेबाजी का विरोध करने पर मामा-भांजे को मिली ये सजा

उन्होंने बताया कि शिकायकर्ता से क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के सामने यहां बयान दर्ज कराने को कहा गया है. संबंधित लड़की एक आईएएस अधिकारी की बेटी है. उपाधीक्षक ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है. लड़की के बयान दर्ज कराने के बाद और भी धाराएं जोड़ी जा सकती है. सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- छेड़खानी के आरोपी ने जेल से आने के बाद पीड़ित लड़की के पिता को 24 बार चाकू घोंपा

मेरे हाथ कांप रहे थे...
पीड़ित महिला का कहना है कि उस रात वे उसकी कार के इतना करीब अपनी कार चला रहे कि वह बुरी तरह डर गई थीं कि उनकी कार को टक्कर तक लग सकती है. पीड़ित ने कहा- मेरे हाथ कांप रहे थे... मेरी  पीठ पूरी तरह ऐंठ चुकी थी. मैं कुछ बेसुध थी.. और मेरे आंसू लगातार बह रहे थे... मैं नहीं जानती थी कि मेरे साथ आज की रात क्या होने वाला है. कौन जानता था कि पुलिसवाले आएंगे भी या नहीं... पीड़ित महिला ने अपनी फेसबुक पोस्ट में यह बात कही थी.  
 
Video : यही आरोपी विकास बराला



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Lal Khattar, Subhash Barala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com