विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2020

हरियाणा में पति ने पत्नी और तीन साल की बेटी को जलाकर मार डाला

हरियाणा के रोहतक जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही घर में आग लगा दी, जिसमें उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी की मौत हो गई.

हरियाणा में पति ने पत्नी और तीन साल की बेटी को जलाकर मार डाला
प्रतीकात्मक.
  • रोहतक जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही घर में आग लगा दी
  • उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी की मौत हो गई
  • दंपति की सबसे छोटी दो साल की बेटी भी जख्मी हो गई है
चंडीगढ़:

हरियाणा के रोहतक जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही घर में आग लगा दी, जिसमें उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी की मौत हो गई. मंगलवार को हुई इस घटना में दंपति की सबसे छोटी दो साल की बेटी भी जख्मी हो गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सब्जी मंडी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला के पिता महेंद्र की शिकायत पर आरोपी राजेश (32) को हत्या और अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने फोन पर बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह को हुई.

एसएचओ ने कहा कि जब पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो वे आरोपी के घर पहुंचे जहां एक चारपाई पर महिला मंजू और उसकी बेटी के शव पड़े मिले. उसकी दूसरी बेटी बाहर पड़ी मिली. घटना के बाद पेशे से मजदूर आरोपी राजेश भाग गया. उसे मंगलवार को रोहतक से गिरफ्तार किया गया. सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर भी हमला किया और पत्थर फेंके लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया.

उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. सिंह ने बताया कि आरोपी की दो साल की बच्ची अब खतरे से बाहर है. महेंद्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राजेश करीब सात साल पहले उनकी शादी के बाद से ही मंजू को परेशान कर रहा था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजेश ने ही अपने परिवार को आग लगायी थी.

VIDEO: बेरहमी से बीवी का कत्ल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Police, Crime In Haryana, Husband Kill Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com