विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2017

भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए सरदार सरोवर बांध के सभी फाटक बंद

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल राज्य में मॉनसून बारिश में कमी की आशंका है. बांध के दरवाजों को बंद करने से राज्य के लोगों को फायदा होगा.

भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए सरदार सरोवर बांध  के सभी फाटक बंद
  • सभी 30 फाटकों को किया गया बंध
  • इस बार है कम बारिश की आशंका
  • सीएम रुपानी ने कहा कि इससे राज्य के विकास में तेजी आएगी
नई दिल्ली: दक्षिणी गुजरात के वृहद सरदार सरोवर बांध के सभी 30 फाटकों को बंद कर दिया गया है ताकि बांध की तीनों जल भंडारण में 14 लाख एकड़ फीट से बढ़ाकर 47 लाख एकड़ फीट पानी का संग्रह किया जा सके. नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण से राज्य को अनुमति मिलने के बाद बांध के दरवाजों को बंद करने के समारोह में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल हुए. 

बांध के संवर्धित भंडारण से राज्य को बारिश की कमी वाले क्षेत्रों सौराष्ट्र और उत्तरी गुजरात में पानी की आपूर्ति करने में मदद मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल राज्य में मॉनसून बारिश में कमी की आशंका है. बांध के दरवाजों को बंद करने से राज्य के लोगों को फायदा होगा. इससे 9,663 गांवों (राज्य के 50 फीसदी से अधिक) में पीने का साफ पहुंचाया जा सकेगा तथा 10 लाख किसानों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी, जिससे 6 लाख हेक्यटेयर खेत की सिंचाई होगी. इसके बाद राज्य की सिंचित भूमि बढ़कर 18 लाख हेक्टेयर हो जाएगी. 

रूपाणी ने इस मौके पर कहा, "यह राज्य के लिए सुनहरा दिन है, क्योंकि सरदार सरोवर बांध के फाटक बंद हो रहे हैं. इससे राज्य के विकास में तेजी आएगी और सरदार पटेल का सपना पूरा होगा.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sardar Sarovar Dam, Gujarat, Vijay Rupani, Mansoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com