विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

बीजेपी ने पीट-पीटकर आंखें खोल दीं, मैं कभी नहीं चाहूंगा 'बीजेपी मुक्त भारत' : राहुल गांधी

खास बात यह है कि राहुल गांधी का इस बार का चुनाव प्रचार और उनके भाषण पहले कहीं ज्यादा गंभीर और मारक हैं.

बीजेपी ने पीट-पीटकर आंखें खोल दीं, मैं कभी नहीं चाहूंगा 'बीजेपी मुक्त भारत' : राहुल गांधी
राहुल गांधी इस समय गुजरात दौरे पर हैं और कई जनसभाओं में हिस्सा ले रहे हैं ( फाइल फोटो )
  • गुजरात दौरे पर हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष
  • स्थानीय मुद्दों पर बीजेपी को घेरने पर रणनीति
  • इस बार भाषणों में दिख रहा है दम
वडोदरा: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरी ताकत झोंक दी है. खास बात यह है कि राहुल गांधी का इस बार का चुनाव प्रचार और उनके भाषण पहले कहीं ज्यादा गंभीर और मारक हैं. उनके भाषणों को सुनने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. उनका एक बयान काफी इस समय काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा था 'विकास पागल हो गया है'.

गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले BJP के लिए बड़ी खुशखबरी, स्थानीय निकाय चुनावों में 8 में से 6 सीटों पर कब्जा

वहीं गुजरात दौरे के दूसरे दिन वडोदरा में ऐसी बात कह दी जिसे पीएम मोदी के एक चर्चित बयान की काट की तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पीट कर-करके उनकी आंखें खोल दी है. राहुल ने कहा कि 2014 की हार के बाद बीजेपी ने काफी कुछ सिखा दिया है. इसके बाद उन्होंने वो (बीजेपी) भले ही कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हों लेकिन वह कभी नहीं चाहेंगे कि भारत बीजेपी मुक्त हो जाए. 


गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दिया था, इसके बाद हर चुनाव में पार्टी उस नारे को बुलंद करती रही है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य के अपने दौरे के दूसरे चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने मीडिया से भी बिना डरे मोदी और शाह से सवाल पूछने के लिए कहा.

अन्य वीडियो के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Gujarat Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com