विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल कार्यभार संभालने को तैयार, बोले-कांग्रेस में जाना कभी संभव नहीं

बीते कुछ दिनों से गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की नाराजगी की खबरें आ रही थी.

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल कार्यभार संभालने को तैयार, बोले-कांग्रेस में जाना कभी संभव नहीं
गुजरात के डेप्युटी सीएम नितिन पटेल (फाइल फोटो)
  • नितिन पटेल कार्यभार संभालने को तैयार
  • बोले-कांग्रेस में जाना कभी संभव नहीं
  • नितिन पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की
अहमदाबाद: बीते कुछ दिनों से गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की नाराजगी की खबरें आ रही थी. अहम मंत्रालय नहीं मिलने से वो पार्टी से नाराज चल रहे थे और इसी वजह से उन्होंने अभी तक पदभार नहीं संभाला था. लेकिन आज उन्होंने ऐसी तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया और कार्यभार संभालने के लिए हामी भर दी है. इस संबंध में आज नितिन पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. नितिन पटेल ने इस अवसर पर कहा, ‘काफी समय से मैं राज्य में दूसरे स्थान का नेता हूं. मुख्यमंत्री के बाद दूसरे स्थान के नेता को जो मंत्रालय शोभा देते हैं वैसे मुझे इस बार नहीं मिले. पहले मेरे पास जो मंत्रालय थे वह भी मुझसे छीन लिए गए. मैंने मुख्यमंत्री अमित शाह और सभी बड़े नेताओं से इसके बारे में बात की है कि मुझे ऐसे मंत्रालय दिया जाए, जिससे मैं गौरव से काम कर सकूं.’ 

यह भी पढ़ें:  नाराज नितिन पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बात विभागों की नहीं, मेरे आत्मसम्मान की है

नितिन पटेल ने कहा, ‘आज सुबह 7:30 बजे मुझे अमित शाह जी का फोन आया. उन्होंने कहा कि आपकी जो नाराजगी है वह हम समझते हैं और हम आपको ऐसे मंत्रालय जरूर देंगे जो आप की शोभा बढ़ाए. मुझे नया विभाग मिले इसके लिए गवर्नर को जो पत्र भेजा जाता है वह मुख्यमंत्री आज दोपहर तक भेज देंगे. इसीलिए मैं अभी अपना कार्यभार संभाल रहा हूं. मैं 40 साल से पार्टी से जुड़ा हूं. हमने अच्छा समय भी देखा है बुरा समय भी देखा है.” 

यह भी पढ़ें: नितिन पटेल के समर्थन में उतरे पाटीदार नेता, बोले- उन्हें सीएम नहीं बनाए जाने पर कर देंगे गुजरात बंद

इस अवसर नितिन पटेल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस अलग-अलग खबरें बाजार में फैला रही है कि नितिन भाई पटेल अगर ऐसा करेंगे, तो हम उन्हे मुख्यमंत्री बनाएंगे. मैं उन्हें कह देना चाहता हूं कि ऐसा कभी भी संभव नहीं हो सकता.’

VIDEO: अपनी ही सरकार से नाराज नितिन पटेल
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नितिन पटेल की नाराजगी खबरों के बीच हार्दिक पटेल ने उनकी कांग्रेस से बातचीत का न्यौता दे दिया था. हार्दिक ने कहा था कि अगर नितिन पटेल 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ने के लिए तैयार हैं तो वो कांग्रेस से उनके लिए बात कर सकते हैं. हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर बीजेपी उनकी इज्जत नहीं करती है तो उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देना चाहिए.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Patel, Gujarat Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com