विज्ञापन

विदेशी शराब और हुक्का... अहमदाबाद में सिल्वर जुबली पार्टी में पुलिस का छापा, कई हाईप्रोफाइल लोग हिरासत में

शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के अहमदाबाद के पॉश इलाके में एक हाई-प्रोफाइल पार्टी हुई. यहां पुलिस ने 'निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम्स' में चल रहे 25वीं मैरिज एनिवर्सिरी की पार्टी पर छापा मार दिया. पुलिस की एंट्री ने मेहमानों के होश उड़ा दिए.

विदेशी शराब और हुक्का... अहमदाबाद में सिल्वर जुबली पार्टी में पुलिस का छापा, कई हाईप्रोफाइल लोग हिरासत में
  • अहमदाबाद में शराबबंदी के बीच निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम्स में बड़ी पार्टी पकड़ी गई जिसमें विदेशी शराब बरामद
  • पार्टी में शामिल 81 लोगों को हिरासत में लिया गया जिसमें बड़े बिल्डर्स, डॉक्टर और कारोबारी प्रमुख थे
  • पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब की बोतलें, हुक्का पाइप और 20 से अधिक लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं

शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के अहमदाबाद के पॉश इलाके में एक हाई-प्रोफाइल पार्टी हुई. यहां पुलिस ने 'निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम्स' में चल रहे 25वीं मैरिज एनिवर्सिरी की पार्टी पर छापा मार दिया. पुलिस की एंट्री ने मेहमानों के होश उड़ा दिए. मौके से 81 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें अहमदाबाद के बड़े बिल्डर्स, नामचीन डॉक्टर और रईस कारोबारी शामिल हैं.

पुलिस पहुंची तो कैसा था अंदर का नजारा?

पुलिस जब निर्वाणा ग्रीन्स पहुंची, तो वहां का नजारा किसी शाही शादी से कम नहीं था. वीकेंड होम को बेहद लग्जरी तरीके से सजाया गया था. रेड के दौरान पुलिस को प्रतिबंधित सामान जैसे भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गईं. मौके से 10 से ज्यादा हुक्का पाइप बरामद हुए.पुलिस ने परिसर से 20 से अधिक लग्जरी गाड़ियां जब्त की. केक सर्व करने के लिए 11 खास टेबल और शानदार खाने की व्यवस्था की गई थी. जैसे ही सानंद पुलिस अंदर दाखिल हुई, 35 से 45 वर्ष की उम्र वाले गेस्ट में हड़कंप मच गया.   

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस स्टेशन में चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कुल 81 लोग हिरासत में लिए गए, जिनमें 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल थीं. सभी पुरुषों को गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है. महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया और मानक गाइडलाइंस के तहत नोटिस देकर घर जाने की अनुमति दी गई. हिरासत में लिए गए लोगों में शहर के प्रभावशाली परिवारों और रियल एस्टेट सेक्टर के दिग्गज शामिल थे. इसी वजह से पुलिस स्टेशन में देर रात तक 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' चलता रहा.


पुलिस अब फिलहाल इन बिंदुओं पर जांच कर रही है. जैसे- जहां गुजरात में शराबबंदी है, अहमदाबाद शहर में इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और हुक्का कहां से सप्लाई किया गया? पुलिस के मुताबिक, सानंद क्षेत्र के फार्महाउस और वीकेंड होम्स में लगातार शराब पार्टियों का आयोजन हो रहा है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति अपनाई जाएगी. फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad Liquor Party Raid, Gujarat Prohibition Violation, Nirvana Greens Weekend Home Raid, Ahmedabad High-profile Party Busted, Foreign Liquor Seized In Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com