विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

आज सोनिया और राहुल गांधी गुजरात कांग्रेस विधायकों से करेंगे मुलाकात

ये विधायक हाल में अहमद पटेल के राज्यसभा के लिये निर्वाचन के दौरान एकजुट रहे थे.  

आज सोनिया और राहुल गांधी गुजरात कांग्रेस विधायकों से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( फाइल फोटो )
  • अहमद पटेल को मिली जीत से उत्साहित विधायक
  • विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
  • अहमद पटेल का मनाया जाएगा जन्मदिन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: गुजरात कांग्रेस के सभी 43 विधायक सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. ये विधायक हाल में अहमद पटेल के राज्यसभा के लिये निर्वाचन के दौरान एकजुट रहे थे.  गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि 43 विधायकों में से शक्तिसिंह गोहिल समेत चार विधायक शनिवार को ही दिल्ली पहुंच गए हैं जबकि 39 रविवार शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे से रवाना हुए.

पढ़ें,  अमिताभ बच्चन का घर ही बना था राजीव गांधी का ससुराल

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भर​त सिंह सोलंकी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी विधायकों के साथ हैं. सोलंकी ने हवाई अड्डे पर कहा, 'राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद हमारे विधायकों ने पार्टी आलाकमान से मिलने की इच्छा जताई. इसलिये हम उन्हें दिल्ली ले जा रहे हैं. राज्यसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी.' दिल्ली में प्रवास के दौरान ये विधायक इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा का चुनाव जीतने के लिये रणनीति पर भी चर्चा करेंगे. दोषी ने कहा कि विधायक सोमवार को अहमद पटेल का जन्मदिन भी मनाएंगे. 

वीडियो : तिरंगा फहराते नेता
दोषी ने कहा, 'विधायक राज्यसभा चुनाव के संबंध में अपने अनुभवों को सोनियाजी और राहुलजी के साथ साझा करेंगे. अहमदभाई भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे. वे विधानसभा चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा करेंगे.' आगामी 23 अगस्त को लौटने से पहले ये विधायक मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति भी जाएंगे.

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com