विज्ञापन

Ramayana Advance Booking: रामायणम् की रिलीज में 5 दिन बाकी, रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़

 Ramayana Advance Booking: 4000 करोड़ के महंगे बजट में बनीं रामायणम् का जलवा रिलीज से 5 दिन पहले ही देखने को मिल रहा है, जिसने करोड़ों की कमाई हासिल कर ली है. 

Ramayana Advance Booking: रामायणम् की रिलीज में 5 दिन बाकी, रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़
Ramayana Advance Booking रामायण एडवांस बुकिंग कलेक्शन
नई दिल्ली:

Ramayana Advance Booking: रामायणम् 2026 की मचअवेटेड फिल्म है, जिसमें श्रीराम की भूमिका में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के किरदार में यश नजर आएंगे. यह 5 नवंबर को दीवाली से 3 दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. वहीं हाल ही में खबर थी कि फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायणम् की एडवांस बुकिंग 40 करोड़ पार हो गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् बंपर ओपनिंग हासिल करेगी. 

प्री सेल्स में रामाणयम् का जलवा 

रामायणम् की एडवांस बुकिंस वर्ल्डवाइड रिलीज से 15 दिन पहले खुल चुकी हैं. लेकिन अगले 10 दिनों तक सिर्फ हिंदी वर्जन के ही ज्यादातर शो उपलब्ध थे और वहां भी, ज्यादातर सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों और छोटे केंद्रों में बुकिंग शुरू नहीं हो पाई थी. इसकी वजह डिस्ट्रीब्यूटरों और सिनेमाघर मालिकों के बीच फंसा पेंच था. भारत में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर, धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म की ज्यादा प्रोडक्शन लागत का हवाला देते हुए, थियेटर से होने वाली कमाई में अपना हिस्सा बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर डिस्ट्रीब्यूटरों ने दो ऑप्शन रखे पहले 11 दिनों की कमाई में 55% हिस्सा उन्हें मिले या फिर तीन हफ्तों का एक स्लैब स्ट्रक्चर हो, जिसमें पहले हफ्ते में 60 प्रतिशत, दूसरे हफ्ते में 50 प्रतिशत और तीसरे हफ्ते में 40 प्रतिशत हिस्सा डिस्ट्रीब्यूटर को मिले. हालांकि सिनेमाघर के मालिक अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा देने को तैयार नहीं थे क्योंकि उनका कहना था कि उन्हें अपने खर्च भी खुद ही उठाने पड़ते हैं.  

ये भी पढे़ं- सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत, पवन सिंह और खुशबू सिंह के साथ बनाई जोड़ी, 2024 में छठ में खूब हुआ पॉपुलर

सैकनिल्क के अनुसार, शुक्रवार को मामला सुलझ गया, जिसके बाद अब फिल्म के लिए स्क्रीन्स की संख्या बढ़कर लगभग 2500 हो गई. 31 अक्टूबर की दोपहर तक, यानी फिल्म की रिलीज से पांच दिन पहले तक भारत में रामायणम् की एडवांस बुकिंग से 16.5 करोड़ की कमाई हो चुकी थी. जबकि 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. कन्नड़ वर्जन के अब 150 स्क्रीन्स पर कुल कमाई का 13 प्रतिशत हिस्सा बना रहा है. तेलुगु और तमिल शोज भी अब धीरे-धीरे शुरू हो रहे हैं और सोमवार तक पूरी तरह से शुरू हो जाएंगे. 

रामायणम् ने एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ की कमाई

'रामायण' के मामले में विदेशों में खूब जलवा देखने को मिला है. पेड प्रीव्यू के बाद 24 घंटों में फिल्म की कमाई में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. शुक्रवार तक, फिल्म ने विदेशों में एडवांस बुकिंग से 2.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी,  जिसमें अमेरिका में होने वाले 'पेड प्रिव्यू' से अकेले 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई. इस तरह रिलीज से पांच दिन पहले ही रामायणम् ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है.  

ये भी पढे़ं- मीना कुमारी का दर्दभरा गाना, लता मंगेशकर ने गाया तो बना एवरग्रीन, हसरत जयपुरी ने बोल में लिखे 7 एहसास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Advance Booking, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com