विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2012

सोनिया ने चुनावी सभा को गुजराती में संबोधित किया

गुजरात के मतदाताओं से अपने मन के तार जोड़ने की कवायद के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को उनसे गुजराती भाषा में कहा कि वे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
अहमदाबाद: गुजरात के मतदाताओं से अपने मन के तार जोड़ने की कवायद के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को उनसे गुजराती भाषा में कहा कि वे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

सोनिया ने कहा, ‘‘मारी आप सौ णे विनती छे हाथ णा निशान पर बटन दबावी णे कांग्रेस णे उम्मीदवरों णे जंघी बहुमति थी जितादो (मैं आप सभी से अपील करती हूं कि ‘‘हाथ’’ के निशान वाला बटन दबाकर सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाएं)।’’ गुजराती में सोनिया के इस भाषण पर लोगों ने खूब तालियां बजायीं।

जब सोनिया ने गुजराती में पहले कुछ शब्द, ‘‘मारी आप सौ..’’ बोले तो लोगों ने बहुत खुशी जाहिर की और उनका संबोधन खत्म होने तक उनकी तारीफ करते रहे।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात चुनाव 2012, गुजरात विधानसभा चुनाव 2012, सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, Guajarat Election 2012
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com