विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2012

'2014 की कमान संभालेंगे राहुल गांधी'

सोनिया गांधी के सबसे भरोसेमंद सिपाही और राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का कहना है कि वर्ष 2014 की कमान राहुल गांधी को सौंपी जाएगी।
अहमदाबाद: सोनिया गांधी के सबसे भरोसेमंद सिपाही और उनके राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का कहना है कि 2014  चुनाव की कमान राहुल गांधी को सौंपी जाएगी। जहां तक पार्टी में राहुल गांधी के कद का सवाल है, इस पर पटेल ने कहा कि वह नंबर दो पर हैं। एनडीटीवी के पोलिटिकल एडिटर मनोरंजन भारती से बात करते हुए पटेल ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों में कोई फर्क नहीं है। वहीं पटेल ने यह भी साफ किया कि प्रधानमंत्री का नाम चुनाव के बाद तय होगा।

पटेल ने कहा कि मोदी का विकास बस प्रचार का खेल है। गुजरात के विकास के दावे खोखले हैं। हकीकत तो यह है कि गुजरात में प्रति व्यक्ति कर्ज बढ़ा है। मोदी का प्रचार चुनावी नौटंकी भर है। इसी के चलते गुजरात में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने माना कि गुजरात बीजेपी के प्रचार का जवाब न दे पाना हमारी नाकामी है। हम लोगों में भरोसा जगाने में नाकाम रहे। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गांधी परिवार की छवि खराब करना चाहते हैं। सोनिया के भरोसेमंद सिपाही होने पर उन्होंने कहा कि उन पर सोनिया का भरोसा बड़प्पन है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अहमद पटेल, गुजरात चुनाव 2012, मनोरंजन भारतीय, Manoranjan Bhartiya, Gujarat Election 2012, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com