विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस लिया वापस, कांग्रेस ने पूछा- तो क्या यह महज एक साजिश थी

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर पूछा है कि अगर चुनाव आयोग ने एक टीवी इंटरव्यू को लेकर राहुल गांधी को दिए नोटिस को वापस ले लिया है.

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस लिया वापस, कांग्रेस ने पूछा- तो क्या यह महज एक साजिश थी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( फाइल फोटो )
  • कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
  • राहुल गांधी को दिया था नोटिस
  • टीवी इंटरव्यू पर दिया था नोटिस
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिया नोटिस वापस ले लिया है. चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर से सवाल उठाए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर पूछा है कि अगर चुनाव आयोग ने एक टीवी इंटरव्यू को लेकर राहुल गांधी को दिए नोटिस को वापस ले लिया है तो दो सवाल जरूर पूछे जाने के चाहिए. पहला, क्या राहुल गांधी का इंटरव्यू टीवी चैनलों को दिखाने से रोकने के लिए यह महज एक साजिश थी. दूसरा, क्या पीएम मोदी और मंत्रियों के खिलाफ कोई एफआईआर और कार्रवाई न होना न्यायोचित है?

पीएम मोदी, राहुल गांधी और हार्दिक पटेल को अहमदाबाद पुलिस ने नहीं दी रोड शो की इजाजत

आपको बता दें कि  राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने पिछले 13 दिसम्बर को नोटिस जारी किया था जिसमें गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले टीवी चैनलों को दिए गये इंटरव्यू को लेकर आपत्ति जताई गई थी. लेकिन आयोग ने रविवार देर शाम कांग्रेस को भेजे पत्र में कहा है कि राहुल गांधी को दिया गया नोटिस वापस लिया जा रहा है. 

वीडियो : चुनाव आयोग ने नहीं दी थी रोड शो की मंजूरी
आयोग का कहना है कि राहुल गांधी को दिये नोटिस के बाद कांग्रेस ने आयोग के सामने पक्ष रखा. आयोग ने जन प्रतिनिधि कानून 1951 के सेक्शन 126 की समीक्षा के लिये एक कमेटी बना दी है. कानून के इस सेक्शन के तहत चुनाव से 48 घंटे पहले किसी तरह के प्रचार की इजाज़त नहीं होती.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com