सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. अब उम्मीदवारों के नाम का एलान बाकी है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 10 जनपथ पर शुक्रवार को कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी.
गुजरात में 50 से 75 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे : शिवसेना नेता
इलेक्शन कमेटी की बैठक में मनमोहन सिंह, अहमद पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक़ 15-16 नवंबर तक कांग्रेस पहले दौर के लिए 89 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : 74 फीसदी हुआ मतदान
इससे पहले गुरुवार को गुजरात के प्रभारी अशोक गहलोत के घर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 7 घंटों से भी ज्यादा समय तक चली, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी भी मौजूद थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Congress, Gujarat Election, Gujarat Election Date 2017