जैसा की पहले से तय माना जा रहा था, वंडरकिड लमीन यमाल को केप वर्डे के खिलाफ मैच के लिए शुरुआती टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है. स्पेन के हेड कोच लुइस फुएंते ने यमाल को बेंच पर बैठा दिया है. 18 साल के बार्सिलोना फॉरवर्ड ने सेल्टा विगो के खिलाफ ला लीगा मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेले हैं. लमीन यमाल ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हुए फ्रेंडली मैच भी मिस किए हैं. डे ला फुएंते ने ग्रुप एच के मैच से पहले कन्फर्म किया था कि लमीन खेलने के लिए फिट हैं, लेकिन वह शुरुआती इलेवन में नहीं होंगे.
शुरुआती टीम का हिस्सा नहीं लमीन यमाल
डे ला फुएंते ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"लमीन पूरी तरह फिट हैं. वह प्रोसेस फॉलो कर रहे हैं. उनकी हेल्थ बेहतर है. वह अच्छे से ट्रेनिंग कर रहे हैं, ठीक वैसे ही, जैसे बाकी प्लेयर्स कर रहे हैं, जिन्हें चोट लगी थी." "लमीन फिट हैं, लेकिन वह गेम की शुरुआत नहीं कर पाएंगे."
स्पेन के कोच ने आगे बताया कि यमाल को मैच में शामिल करने का कोई फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि मैच कैसे आगे बढ़ता है? उन्होंने कहा,"लमीन, विक्टर (मुनोज) और निको (विलियम्स) मैच की शुरुआत नहीं करेंगे, उनका खेलने का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि मैच कैसा होता है."
गोलकीपर उनाई साइमन की जगह बरकरार
एथलेटिक बिलबाओ के निको विलियम्स और ओसासुना के विक्टर मुनोज़ भी गेम शुरू करने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए डे ला फुएंते ने स्ट्राइकर मिकेल ओयारज़ाबल और बार्सिलोना की जोड़ी गेवी और फेरान टोरेस को शुरुआत के लिए चुना है.
खराब डोमेस्टिक सीज़न के बाद टीम में गोलकीपर उनाई साइमन की जगह को लेकर काफी बहस हुई, लेकिन डे ला फुएंते ने 29 साल के साइमन के साथ रहने का फैसला किया है. साइमन ने स्पेन के यूरो 2024 कैंपेन में अहम भूमिका निभाई थी.
मार्क कुकुरेला, जो आज ही छह साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रियल मैड्रिड में शामिल हुए थे, उन्हें भी लेफ्ट-बैक पर शुरुआत दी गई है, जबकि एटलेटिको मैड्रिड के मार्कोस लोरेंटे दूसरे फ्लैंक पर हैं. पाउ क्यूबार्सी और एमेरिक लापोर्टे डे ला फुएंते द्वारा चुने गए दो सेंट्रल डिफेंडर हैं. पेड्री मिडफील्ड में फैबियन रुइज़ और रोड्री के साथ शुरुआत करेंगे.
फुएंते को स्पेन की ताकत पर भरोसा
स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. कोच लुइस डे ला फुएंते ने अपनी टीम की ताकत पर भरोसा जताया है. हालांकि, उन्होंने खिलाड़ियों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की चेतावनी भी दी.
उन्होंने कहा,"इसका मतलब है कि हमारे पिछले प्रदर्शन को बाहर के लोगों ने पहचाना है और उन्होंने हमें खिताब के दावेदारों में से एक माना है. हालांकि, टूर्नामेंट में कई फेवरेट टीमें होती हैं, फिर भी जीतकर चैंपियन सिर्फ एक ही बनता है. यह जरूरी नहीं है कि फेवरेट टीम ही फाइनल जीते, क्योंकि कई बार अंडरडॉग टीमें भी अच्छा प्रदर्शन करके बड़ा उलटफेर कर देती हैं."
उन्होंने आगे कहा,"हमें अपने अभियान की शुरुआत मजबूती से करनी होगी और शुरुआती जीत हमारे आने वाले मुकाबलों के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी. इंटरनेशनल टूर्नामेंट की शुरुआत में हालात के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है और यहां गलतियों की बहुत कम गुंजाइश होती है. इसी वजह से पहला मैच रणनीतिक और मानसिक दोनों रूप से बेहद अहम होता है."
यह भी पढ़ें: INDA vs SLA: क्यों वैभव सूर्यवंशी ने खोया आपा? श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई तीखी झड़प, साफ हुई पूरी तस्वीर
यह भी पढ़ें: जापान के फैंस ने स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान, फीफा भी हुआ मुरीद, लेकिन क्यों करते हैं ऐसा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं