विज्ञापन

जिस स्टार गोलकीपर की मां अमेरिका नहीं आ पाई, उसे लाने की तैयारी में ट्रंप सरकार

काबो वेर्दे के गोलकीपर वोजिन्हा की मां के वीजा पर अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से बयान आया है. उनका कहना है हम वोजिन्हा की मां को फीफा वर्ल्ड कप में उनके बेटे के खेल को देखने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका लाने की कोशिश कर रहे हैं.

जिस स्टार गोलकीपर की मां अमेरिका नहीं आ पाई, उसे लाने की तैयारी में ट्रंप सरकार
वोजिन्हा की मां के वीजा के लिए अमेरिकी विदेश विभाग कर रहा है प्रयास

काबो वेर्दे के 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा (Vozinha) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. स्पेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी चारों तरफ सराहना हो रही है. मैच के बाद उन्होंने अपनी दिल की बात साझा करते हुए बताया था कि वह अपनी मां को यहां मिस कर रहे हैं. उन्होंने भावुक होते हुए कहा था, 'मैं दादा-दादी के साथ बड़ा हुआ, वो अब नहीं हैं. मेरी मां वीजा की वजह से स्टेडियम नहीं आ पाईं. मैं पूरी जिंदगी इसी पल के लिए मेहनत करता रहा.' 

वोजिन्हा के इस बयान के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गई. लोग उनके सपोर्ट में उतर गए. जिसपर अब अमेरिकी विदेश विभाग ने भी अपना रूख साझा किया है. बीते मंगलवार (16 जून 2026) को अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हम वोजिन्हा की मां को फीफा वर्ल्ड कप में उनके बेटे के खेल को देखने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका लाने की कोशिश कर रहे हैं. 

वोजिन्हा की तरफ से किए गए टिप्पणियों का जवाब देते हुए अधिकारी ने कहा उनकी मां की वीजा के लिए हमें कोई अनुरोध रिकॉर्ड में नहीं मिला है. अधिकारी ने ये भी कहा कि 'खिलाड़ियों के रिश्तेदारों' के लिए बॉन्ड माफ कर दिया जाता है.

अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने कहा, 'अमेरिकी विदेश विभाग के पास खास शख्स से संबंधित वीजा के लिए कोई आवेदन करने का रिकॉर्ड नहीं है. खिलाड़ियों के सभी रिश्तेदार वीजा बॉन्ड छूट के पात्र हैं. विभाग खिलाड़ी के परिवार के संपर्क में है और वीजा सेवाओं में मदद कर रहा है.'

रिपोर्ट के मुताबिक वोजिन्हा की मां के पास मौजूदा समय में एक्टिव पासपोर्ट नहीं है. पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द वह अपने बेटे के खेल को देखने के लिए अमेरिका पहुंच जाएंगी. 

यह भी पढ़ें- लियोनल मेसी ने रच दिया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले बने संयुक्त रूप से पहले फुटबॉलर

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
सीनियर सब एडिटर
करीब 7 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. अप्रैल 2024 से NDTV इंडिया में दूसरी पारी का आगाज करते हुए सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. NDTV इंडिया... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com