विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप में रुला देने वाला पल, रोनाल्डो..नेमार की विदाई ने दिल तोड़ दिया

अपने आखिरी मैच के बाद सभी खिलाड़ियों रोते हुए नजर आए. विदा लेने से पहले वे रो पड़े, फैंस के सामने सिर झुकाया और गोल पोस्ट को चूमा. यह कुछ ऐसा नजारा था जिसे देखकर फैन्स की आंखों से भी आंसू निकले.

फीफा वर्ल्ड कप में रुला देने वाला पल, रोनाल्डो..नेमार की विदाई ने दिल तोड़ दिया
फीफा वर्ल्ड कप में दिल टूटने वाली कहानी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई चौंकाने वाले नतीजे और भावुक कर देने वाले पल देखने को मिले हैं.  खासकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का स्पेन के खिलाफ मैच में एक भी गोल न कर पाना और पुर्तगाल की टीम को हार नसीब होना. यह एक ऐसा पल था जिसने पूरे फुटबॉल जगत को इमोशनल कर दिया. इस वर्ल्ड कप में रोनाल्डो के अलावा ब्राजील के नेमार, मैक्सिको के गुइलेर्मो ओचोआ और जर्मनी के मैनुअल न्युएर जैसे कुछ फुटबॉलरों ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेला, अपने आखिरी मैच के बाद सभी खिलाड़ियों रोते हुए नजर आए. विदा लेने से पहले वे रो पड़े, फैंस के सामने सिर झुकाया और गोल पोस्ट को चूमा. यह कुछ ऐसा नजारा था जिसे देखकर फैन्स की आंखों से भी आंसू निकले. 

Latest and Breaking News on NDTV

रोनाल्डो का सफर खत्म

पुर्तगाल के स्पेन से 1-0 से हारने के बाद रोनाल्डो का सफर खत्म हो गया. पुर्तगाल के इस सुपरस्टार ने 21 साल की उम्र में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था. यह उनका छठा वर्ल्ड कप था.  एक ऐसा कारनामा जो सिर्फ अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के नाम भी दर्ज है. 41 साल की उम्र में, रोनाल्डो इस साल के वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर लौटे थे.  फिर भी, उन्होंने 3गोल किए..यह साबित करते हुए कि वे अब भी एक ताकतवर खिलाड़ी हैं और खेल के बादशाह हैं. भले ही उनका सफल खत्म हो गया लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने इस वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस किया, वह दिल जीतने वाला रहा है.  वे अब बिना कोई वर्ल्ड कप खिताब जीते घर लौट रहे हैं.  

 क्रिस्टियानो रोनाल्डो
 

"भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं,  उन्होंने मुझे सब कुछ दिया है.. उससे कहीं ज़्यादा जितना मैंने कभी पाने की उम्मीद की थी."
Latest and Breaking News on NDTV

नेमार की विदाई

ब्राज़ील के टॉप गोल स्कोरर 34 साल के नेमार ने उसी न्यू जर्सी के मैदान पर अपना आखिरी मैच खेला, जहां उन्होंने 2010 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उनकी टीम नॉर्वे से 2-1 से हार गई, जिसमें ब्राजील का एकमात्र गोल नेमार ने पेनल्टी किक से किया. उन्होंने यह तब किया जब वे पैर की एक  चोट से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों से बाहर बैठना पड़ा था. आखिरी सीटी बजते ही नेमार घुटनों के बल बैठ गए, सिर झुका लिया और रोने लगे, तभी एक टीममेट उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे. यह पल फैन्स के दिलों में हमेशा बस गया है. 

गेम के बाद नेमार ने कहा
 

"मैंने कोशिश की, यह यहीं मेटलाइफ स्टेडियम में शुरू हुआ था, और मैंने यहीं खत्म किया.  अब यह खत्म हो गया है".
Latest and Breaking News on NDTV

मेक्सिको के गोलकीपर ओचोआ की विदाई

पिछले महीने, जब चेक रिपब्लिक के खिलाफ आखिरी 18 मिनट के लिए मेक्सिको के अनुभवी गोलकीपर ओचोआ आए तो फैन्स पागल हो गए थे. मैच के बाद, 40 साल के ओचोआ ने पिच से जाने से पहले गोल पोस्ट को चूमा और आंखों में आंसू लिए अपने फ़ैन्स के सामने सिर झुकाया. इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

ओचोआ ने कहा

"मैंने यहां हर पल का मज़ा लिया,  मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया. मैं शांति से और गर्व के साथ जा रहा हूं और मुझे इस अनुभव पर गर्व है."
Latest and Breaking News on NDTV

मैनुअल नूअर की विदाई

जर्मनी के 40 साल के गोलकीपर मैनुअल नूअर, जिन्हें अब तक के सबसे बेहतरीन गोलकीपरों में से एक माना जाता है. अपने देश का प्रतिनिधित्व आखिरी बार करने के लिए इंटरनेशनल रिटायरमेंट से वापस आए थे. पैराग्वे से पेनल्टी शूटआउट में हारने के बाद टीम सिर्फ़ राउंड ऑफ़ 32 तक ही पहुंच पाई, लेकिन नूअर ने कहा कि वे बहुत शुक्रगुज़ार होकर जा रहे हैं.

Add image caption here

Add image caption here

क्या मेसी का यह आखिरी वर्ल्ड कप है ?

दूसरी ओर कई लोगों को लग रहा था कि 2022 वर्ल्ड कप मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप होगा, इसके बजाय, 39 साल के अर्जेंटीना का यह महान खिलाड़ी इस बार का वर्ल्ड कप खेल रहा है और अपने खेल से फैन्स का दिल जीतने में सफल हो रहे हैं. मेसी का जादू फिर से चल रहा है. फैन्स गदगद हैं.  शायद लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीत सकते हैं. ऐसा कारनामा 1958 और 1962 में ब्राजील की लगातार जीत के बाद से नहीं हुआ है. सभी को उम्मीद है कि मेसी  एक और वर्ल्ड कप के खिताब से साथ अपना सफल खत्म करें. 

ये भी पढ़ेंक्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी करेंगे तूफानी आगाज!, युवराज सिंह के इस तूफानी रिकॉर्ड को पार करने पर होगी नजर

ये भी पढें-  दुर्लभ बीमारी से अफगानिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का निधन, जानिए कितनी रेयर है यह बीमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Cristiano Ronaldo, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com