Nora Fatehi ने तिरंगे को लहराते समय कर दी ये गलती तो सोशल मीडिया यूजर्स ने किया डांसिंग क्वीन को ट्रोल

नोरा ने फीफा विश्व कप में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस की, जहां पर उन्होंने जय हिंद के नारे भी लगाए और तिरंगा भी लहराया. लेकिन इसी बीच तिरंगा लहराते हुए उनसे भारी चूक हो गई.

Nora Fatehi ने तिरंगे को लहराते समय कर दी ये गलती तो सोशल मीडिया यूजर्स ने किया डांसिंग क्वीन को ट्रोल

नोरा से हुई चूक तो भड़के फैंस

नई दिल्ली:

फीफा विश्व (Fifa World Cup) में हाल ही में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा और शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन इसी बीच उन्होंने तिरंगे की शान में एक गुस्ताखी कर दी. जिसके चलते अब उनके डांस से ज्यादा उनके द्वारा तिरंगे झंडे का अपमान किए जाने को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अरेबियन ब्यूटी को ट्रोल कर रहे है. 

बता दें कि नोरा ने फीफा विश्व कप में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस की, जहां पर उन्होंने जय हिंद के नारे भी लगाए और तिरंगा भी लहराया. लेकिन इसी बीच तिरंगा लहराते हुए उनसे भारी चूक हो गई. दरअसल उन्होंने तिरंगा उल्टा लहरा दिया. जिसके चलते अब वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं.

बता दें कि नोरा फतेही ने इस दौरान ये कहा कि इंडिया चाहे वर्ल्ड कप में नहीं है, लेकिन हम इस फैंस फेस्ट का हिस्सा हैं हमारे म्यूजिक और डांस के जरिए, इसी बीच नोरा की ये बातें सुनकर फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं और हूटिंग करने लगते है. ऑडियंस भी जय हिंद के नारे लगाती है. तभी नोरा भारत का झंडा तिरंगा लहराने लगती हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.



नोरा फतेही पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने और लहराने के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सबसे पहले तो जिस तरह से नोरा को स्टेज पर जब तिरंगा पकड़ाया गया. वो गलत है. उसके बाद नोरा ने दुप्पटे की तरह तिरंगे को अपने ऊपर लपेटा. उसके बाद उन्होंने उसे उल्टा लहराया. ये सब तिरंगे का अपमान है. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उन्हें अपमानित कर रहे हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com