विज्ञापन

FIFA Word Cup Final से पहले मेसी का आखिरी संदेश, भावुक पोस्ट में छिपा खास संकेत ?

FIFA Word Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन के साथ है, इस मैच से पहले मेसी ने अपने टीम के सभी साथियों के साथ तस्वीर खिंचवाई है.

FIFA Word Cup Final से पहले मेसी का आखिरी संदेश, भावुक पोस्ट में छिपा खास संकेत ?
Lionel Messi Big Statement on FIFA World CUp Final:

Lionel Messi on FIFA World CUp Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार को स्पेन और अर्जेंटीना की भिड़ंत होनी है, इस मुकाबले से पहले मेसी ने खास पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को इमोशनल कर दिया है. मेसी ने सोशस मीडिया इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर फाइनल से पहले अपनी भावनाएं व्यक्त की है. इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में, मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के साथ बिताए अपने सालों को याद किया और टीम से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने टीम को एक परिवार की तरह बनाने में मदद करने के लिए उनका आभार जताया.

मेसी का आखिरी संदेश

इन सालों की सबसे खूबसूरत बात सिर्फ ट्रॉफियां नहीं रहीं, बल्कि टीम के साथ बिताया गया हर पल, मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ और हर सफर का आनंद रहा. उन्होंने अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ और टीम से जुड़े हर सदस्य का आभार जताते हुए कहा कि परिणाम चाहे जो भी हो, यह टीम पहले ही ऐसी कहानी लिख चुकी है जिसे कोई मिटा नहीं सकता. अंत में उन्होंने लिखा, "आओ अर्जेंटीना."

क्या रिटायरमेंट का है संकेत

मेसी के इस इमोशनल पोस्ट ने फैन्स को भावुक कर दिया है. फैन्स यह कयास लगाने लगे हैं कि क्या इस मैच के बाद मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे.  उन्होंने अर्जेंटीना टीम को अपना परिवार बताया और साथ ही अपने साथियों पर से फाइनल का दबाव कम करने की कोशिश की.  उनका संदेश यह भी दर्शाता है कि टीम ने पहले ही ऐसी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं, जिन पर हमेशा गर्व किया जाएगा.  

ये भी पढ़ें- Messi vs Yamal: तब के 19 साल के मेसी और अभी के 19 साल के यमाल में किसमें कितना है दम, जानें

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 : गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव की रेस में कौन-कौन शामिल, किसे मिलेगा 'गोल ऑफ़ द टूर्नामेंट' का अवार्ड, जानें सबकुछ

ये भी पढ़ें- Kylian Mbappe: FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी, काइलियन एम्बाप्पे पहुंचे इस नंबर पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com