अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने इतिहास रच दिया है. वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामने में उन्होंने जर्मनी के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोज (Miroslav Klose) की बराबरी की है. मिरोस्लाव क्लोज ने जर्मनी की तरफ से खेलते हुए फीफा वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल दागे थे, जबकि अल्जीरिया के खिलाफ बुधवार (17 मई 2026) को तीन गोल दागते हुए लियोनल मेसी ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि की बराबरी कर ली है. खबर लिखे जाने तक 38 वर्षीय मेसी ने भी फीफा वर्ल्ड कप में 16 गोल लगाए हैं. टूर्नामेंट के शेष बचे मुकाबलों में वह एक और गोल करने में कामयाब होते हैं तो वह फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन जाएंगे.
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले दुनिया के पांच फुटबॉलर
16 गोल - लियोनल मेसी - अर्जेंटीना
16 गोल - मिरोस्लाव क्लोज - जर्मनी
15 गोल - रोनाल्डो - ब्राजील
14 गोल - किलियन एम्बाप्पे - फ्रांस
14 गोल - गेर्ड मुलर - जर्मनी
अल्जीरिया की टीम पर अकेले भारी पड़े मेसी
बात करें अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया मुकाबले के बारे में तो विपक्षी टीम पर आज मेसी अकेले भारी पड़े. मैच के दौरान दोनों टीमों की तरफ से मिलाकर कुल तीन गोल देखने को मिले. ये तीनों के तीनों गोल ही मेसी ने दागे.
मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ लगाई गोलों की हैट्रिक
38 वर्षीय फुटबॉलर ने पहला गोल 17वें मिनट में अल्जीरियाई गोलकीपर को छकाते हुए नेट्स में दागा. इसके बाद उन्होंने दूसरे हाफ में कुल दो गोल किए. दूसरा गोल उनके कदमों से 60वें मिनट में देखने को मिला. वहीं आखिरी और तीसरा गोल वह 76वें मिनट में करने में कामयाब रहे, जो कि उनके फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का 16वां गोल भी रहा.
अल्जीरिया को 3-0 से मिली शिकस्त
मैच के दौरान जहां अर्जेंटीना की तरफ से कुल तीन गोल देखने को मिले. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से एक गोल भी नहीं आया. 45वें मिनट में अल्जीरिया के पास गोल करने का सुनहरा मौका था. मगर टीम उस मौके को भी भुनाने में नाकामयाब रही.
यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी का धमाका, रोनाल्डो के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, अर्जेंटीना के लिए बने खास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं