France vs Spain FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप में 48 टीमों के बीच मैचों मैचों की सेंचुरी लग चुकी है. सेमीफ़ाइनल लाइन अप फ़ीफ़ा की उन टॉप चार टीमों के बीच तय हुआ है जिनमें से सभी ने पहले वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत रखा है. 15 जुलाई को दो बार विश्व विजेता रही ‘ले ब्लू' (Le Blues) फ़्रांस की टक्कर 2010 की वर्ल्ड चैंपियन ‘ला रोख़ा' (La Roja) स्पेन से है. इन दोनों टीमों में पलड़ा जिसका भी भारी माना जाए जो टीम जीतेगी अपने लिए इतिहास कायम करेगी.
इतिहास की दहलीज़ पर फ़्रांस, इन सितारों पर नज़र
आठ साल पहले वर्ल्ड चैंपियन बनी फ्रांस की टीम और उसके 27 साल के के कप्तान किलियान एमबाप्पे का सफ़र मौजूदा वर्ल्ड कप में बेशक सवालों के साथ शुरू हुआ. मगर वर्ल्ड नंबर 1 फ़्रांस ने मौजूदा टूर्नामेंट की सबसे ताक़तवर टीम होने का पुख़्ता पुख़्ता करवाया है.
कोच दिदिए दुशांप और फ़्रांस के कप्तान किलियान एमबाप्पे की जोड़ी के पास कई हथियार हैं. एमबाप्पे ने फ़्रांस के लिए फ़ीफ़ा 2026 में अबतक 8 गोल और ओस्मान डेम्बेले ने 5 गोल किये हैं. इनके अलावा ब्रैडलि बारकोला और डिजज़ीरे डुए और माइकल ओलीज़े जैसे स्टार्स के सुपर गेम के सहारे फ़्रांस ने कुल 16 गोल दागे और उनके ख़िलाफ़ अबतक सिर्फ़ 2 गोल हो पाये हैं.
स्पेन की टिकिटाका से डिफेंस की तकनीक का सफ़र- इन सितारों पर नज़र
बकि कोच लुइस डे ला फुएन्टे और कप्तान रॉड्रि (रॉड्रिगो हर्नांडेज़) की स्पनिश टीम की टीम इस बार टिकिटाका नहीं बल्कि अपनी सॉलिड डिफेंस से सबका दिल जीत रही है. स्पेन का गोलपोस्ट एक दुर्भेद्य किला बना हुआ है जिसने 6 मैचों में 11 गोल किए और सिर्फ़ 1 गोल अपने ख़िलाफ़ होने दिया.
स्पेन के 18 साल के स्टार लेमीन यामाल-Lamine Yamal, मिकेल ओयारज़बाल-Mikel Oyarzabal और निको विलियम्स Nico Williams क अलावा मिकेल मरीनो और फ़ैबियन रुईज़ टीम की ताक़त बढ़ाते हैं.
सेमीफ़ाइनल में हार का बदला लेने की तैयारी
जर्मनी के बाद सबसे ज़्यादा 8 बार सेमीफ़ाइनल में पहुंची फ़्रांस की टीम का वर्ल्ड कप में स्पेन के साथ सिर्फ़ एक बार 2006 में सामना हुआ जब ज़िनेडिन ज़िडान की टीम ने स्पेन को 3-1 से शिकस्त दी थी. UEFA यूरो 2024 और 2025 के UEFA Nations League के सेमीफ़ाइनल में ला रोख़ा ने ले ब्लू को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था. फ़्रांस के घाव अब भी हरे हैं.
दोनों टीमों के बीच अबतक 38 अंतर्राषट्रीय मैचों में फ़्रांस ने 13 मैच जीते, जबकि स्पेन ने 18.. 7 मैच ड्रॉ रहे.
वर्ल्ड कप में- किसका पलड़ा भारी?
2006 में फ़्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया
फ़्रांस VS स्पेन: आमने-सामने- किसका पलड़ा भारी?
मैच- 38
फ़्रांस जीता – 13
स्पेन जीता – 18
ड्रॉ- 7
एमबाप्पे बनाम मेस्सी
मेसी के मौजूदा वर्ल्ड कप के 8 गोल के साथ 6 वर्ल्ड कप के 32 मैचों में अबतक 21 गोल हैं. जबकि, एमबाप्पे के 3 वर्ल्ड कप के 20 मैचों में 20 गोल हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की रेस में उन्होंने मेसी की बराबरी कर रखी है. आर्ल्ड कप के 20 मैचों में फ़्रांस कर रहा बदले की तैयारी
स्पेन ने 2 बड़े सेमीफ़ाइनल में हराया
फ़्रांस WC में 8 बार सेमीफ़ाइनल में
स्पेन WC में 3 बार टॉप 4 में
फ़्रांस 3 बार का वर्ल्ड चैंपियन
स्पेन 2010 में बना वर्ल्ड चैंपियन
FIFA 2026 में फ़्रांस का सफर
QF: मोरक्को को 2-0 से हराया
Rd ऑफ़ 16: पराग्वे को 1-0 से हराया
Rd ऑफ़ 32: स्वीडन को 3-0 से हराया
ग्रुप-I: नॉर्वे को 4-1 से हराया
ग्रुप-I: इराक को 3-0 से हराया
ग्रुप-I: सेनेगल को 3-1 से हराया
FIFA 2026 में स्पेन का सफ़र
QF: बेल्जियम को 2-1 से हराया
Rd ऑफ़ 16: पुर्तगाल को 1-0 से हराया
Rd ऑफ़ 32: ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया
ग्रुप-I: ऊरुग्वे को 1-0 से हराया
ग्रुप-I: सऊदी अरब को 4-0 से हराया
ग्रुप-I: केप वेर्दे के साथ 0-0 ड्रॉ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं