Lamine Yamal vs France: खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार रात भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे फ्रांस और स्पेन के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले के साथ ही मेगा इवेंट रोमांच के लिहाज से एक और पड़ाव पर पहुंच जाएगी. करोड़ों फैंस इस मुकाबले को लकेर गोल्डन बूट की रेस में जादूगर लियोनल मेस्सी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ रहे किलियन एम्बाप्पे पर टिकी हैं, लेकिन इस चर्चा में स्पेनिश टीम में खामोशी के साथ 'स्पेन का मेस्सी' भी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है. और यह खिलाड़ी वह लामिन यमाल (lamine yamal) हैं, जो दिन विशेष पर फ्रांस के डिफेंस को भेदने की दम रखता है.
मेस्सी से जुड़ाव
ला मासिया (बार्सिलोना की मशहूर अकादमी) में लामिन यमाल के कौशल ने पंडितों पर ऐसा असर छोड़ा कि तमाम पक्षकारों को उनमें लियोनेल मेस्सी की झलक दिखाई पड़ने लगी. पूर्व फुटबॉलर कहने लगे, 'लामिन यमाल जिस तरह पैरों से चिपका कर गेंद को ड्रिबल करते हैं, वह मेस्सी की याद दिलाता है.'
16 year old Lamine Yamal vs France - Euro 24 Semi Final!
— Football Performances (@FCPerformances) July 13, 2026
The night football met its next generational talent. Age was just a number.pic.twitter.com/Sjelx6Wp66 https://t.co/LBQmxCrvdd
अकेले मैच पलटने का दम
ला मासिया के कोचों ने बहुत जल्द यह भांप लिया था कि यमाल में वह दुर्लभ गुण है जो एक कठिन मुकाबले को भी अकेले दम पर अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखता है. और इसकी एक बड़ी वजह थी बाएं पैर का जादू. लामिल का उल्टा पैर ठीक मेस्सी की तरह ही बातें करता है. और यह राइट फ्लैंक से गोलची को ठीक वैसे ही गच्चा देने की पावर रखता है, जैसा हाल ही में मेस्सी ने इजिप्ट के खिलाफ करते हुए सभी को हक्का-बक्का कर दिया था. और गोलची सिर्फ मूकदर्शक बनकर रह गया. यमाल में भी यही क्षमता है और इसी वजह से उन्हें स्पेन का मेस्सी कहा जाता है.
जानें किन वजहों से यामिल हैं फ्रांस के लिए बड़ा खतरा
1. '1 बनाम 1' की आर्ट में बेजोड़
फ्रांस के पास उपामेकानो और कोनाटे जैसे ताकतवर और लंबी हाइट के डिफेंडर हैं. इन छकाकर आगे बढ़ना किसी भी स्ट्राइकर के लिए आसान बात नहीं है. लेकिन यमाल की खूबी 'बॉडी फेकिंग' और एकदम से दिशा बदलना है. 'स्पेन के मेस्सी'अपनी गति और ड्रिबलिंग के सटीक संयोजन से इन भारी-भरकम डिफेंडर्स को 'गलत पैर पर' पकड़ने में माहिर हैं.
2. फुटवर्क का जादू
यमाल गेंद को इतनी तेजी से और अलग-अलग कोणों पर नियंत्रित करते हैं कि डिफेंडर के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे अंदर जाएंगे या बाहर से निकल जाएंगे. यामिल का सामने वाले खिलाड़ी को इसी मनदोशा में भ्रमित करके रखना उन्हें बढ़त दिला देता है. और इस अनुमान की विफलता ही फ्रांसिसी डिफेंस के लिए बड़ा खतरा है.
Qué viuda soy de esta versión de Lamine yamal
— Prepucio Alonsista 🇪🇸 (@IanGamerPro31) July 12, 2026
La necesitaremos contra Francia pic.twitter.com/9ZSG7Zx64N
3. केवल ड्रिबलिंग ही नहीं, सटीक पासिंग के भी मास्टर
वास्तव में फ्रांस के डिफेंस पर दोहरा खतरा है क्योंकि यदि डिफेंडर यमाल पर दबाव डालते हैं, तो वे तुरंत अपने साथी खिलाड़ियों को 'थ्रू पास' दे देते हैं.उनका खेल को पढ़ने का नजरिया उनकी उम्र से कहीं अधिक विकसित है. और वे मैदान के खाली स्थानों को बहुत तेजी से भांप लेते हैं. वहीं, यामिल की एक और बड़ा गुण स्पेस का निर्माण करना है. यमाल अक्सर गेंद के साथ अंदर की तरफ कट करते हैं, जिससे वे खुद के लिए शॉट का मौका बनाते हैं या फिर वह ओवरलैप कर रहे स्पेनिश फुल-बैक के लिए जगह खाली कर देते हैं.
4. बड़े मंच पर बेखौफ रवैया
बड़े मैचों में यामिल यमाल की मनोदसा एक और बड़ा गुण है, जो उन्हें दमदार खिलाड़ी बनाता है. वह विश्व कप जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में भी बिल्कुल शांत और बेखौफ दिखते हैं. यहां उनकी एप्रोच इतनी सहज रहती है कि मानो वह गलियों में ही खेल रहे हों. और जहा उनका एकमात्र उद्देश्य विपक्षी डिफेंडर को छकाना होता है. यह 'मानसिक संयम'अनुभवी फ्रांसीसी डिफेंडर्स के लिए और भी हताश करने वाला हो सकता है.
Lamine Yamal announcing himself to the world against France at 16. 🇪🇸✨ pic.twitter.com/ozo25ftHYT https://t.co/eYuDHOrFf5
— PurelyFootball ℗ (@PurelyFootball) July 13, 2026
6. फुर्ती में हैं बीस !
इसमें दो राय नहीं कि फ्रांस के डिफेंडर शारीरिक रूप से बहुत मजबूत हैं, लेकिन इसके बावजूद वे यमाल जितनी फुर्ती नहीं रखते. जब यमाल अपनी टॉप स्पीड पर होते हैं, तो उन्हें रोकना लगभग असंभव हो जाता है, जिसके कारण डिफेंडर्स को पेनल्टी एरिया के पास फाउल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. और अगर यामिल ने सेमीफाइनल में ऐसी ही गति पकड़ी, तो फिर वह पेनल्टी लेने में सफल हो सकते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं