विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2019

Football: ब्राजील के स्‍टार फुटबॉलर नेमार ने वीडियो पोस्ट कर कहा, 'आई एम फिट'

Football: ब्राजील के स्‍टार फुटबॉलर नेमार ने वीडियो पोस्ट कर कहा, 'आई एम फिट'
दक्षिण अमेरिका के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट कोपा अमेरिका 2019 से पहले चोटिल हो गए थे नेमार
  • चोटिल होने के कारण कोपा अमेरिका में भी नहीं खेल सके थे नेमार
  • नेमार के बिना ही ब्राजील टीम ने जीत लिया था खिताब
  • इससे पहले रेप के आरोप के चलते सुर्खियों में रहे थे नेमार
ब्रासीलिया:

फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के स्टार फॉरवर्ड नेमार (Neymar) ने कहा कि उनके पांव की चोट लगभग ठीक हो गई है. इस चोट के कारण ही नेमार हाल में हुए कोपा अमेरिका (Copa America 2019) टूर्नामेंट के लिए ब्राजील की टीम का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. अपने घर में हुए टूर्नामेंट को ब्राजील की टीम (Brazil football team) ने नेमार के बिना ही जीत लिया. कोपा अमेरिका में ब्राजील टीम की यह नौंवी जीत थी. इस जीत के साथ ही उसने यह भी साबित कर दिया था कि वह नेमार के बिना भी बड़े टूर्नामेंट जीत सकती है. खुद के फिट होने पर नेमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया.

Football: नेमार के प्रभाव से मुक्त ब्राजील की फुटबॉल टीम ने 12 साल बाद जीता 'बड़ा' खिताब

वीडियो में नेमार ने कहा, 'मैं लगभग 100 प्रतिशत फिट हो चुका हूं. मुझे बस अब ट्रेनिंग करनी है.' नेमार साओ पाउलो के पास स्थित पारिया ग्रांडे में एक फाइव ए साइड चैरिटी टूर्नामेंट के दौरान मौजूद थे. 

Copa America: पेरू को 3-1 से हराकर नौवीं बार चैंपियन बना ब्राजील

हालांकि पिछले कुछ समय से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि नेमार पीएसजी में खुश नहीं है और बार्सिलोना वापस आना चाहते हैं. इसलिए वह ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी उपस्थित नहीं हुए थे. इस पर क्लब ने उन पर जुर्माना लगाने की बात कही थी. इसके बाद बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसप बाटरेमेयू ने भी पिछले सप्ताह कहा था कि नेमार फ्रेंच क्लब को छोड़ना चाहते हैं. नेमार ने अब तक पीएसजी के लिए 37 मैचों में 34 गोल किए हैं. (इनपुटः IANS)

Video: कश्मीर में तेजी से बढ़ रहा है फुटबॉल का जुनून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, Brazil, Neymar Da Silva Santos Junior
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com