विज्ञापन
This Article is From May 02, 2019

FOOTBALL: लियोनेल मेसी को नहीं रोक सके मोहम्मद सलाह, बार्सिलोना की शानदार जीत

FOOTBALL: लियोनेल मेसी को नहीं रोक सके मोहम्मद सलाह, बार्सिलोना की शानदार जीत
लियोनेल मेसी गोल करने के बाद जश्न मनाते हुए
  • सेमीफाइनल के पहले लेग में लिवरपूल को 3-0 से मात दी
  • बार्सिलोना की जीत में मेसी ने दागे दो गोल
  • खेल के 26वें मिनट में लुईस सुआरेज ने दिलाई थी बढ़त
बार्सिलोना:

अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के दो गोलों की बदौलत स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने बुधवार रात यहां यूरोपीय चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले लेग में लिवरपूल को 3-0 से मात दी. मेसी ने इंग्लिश क्लब के खिलाफ एक बेहतरीन गोल 25 गज की दूरी से फ्री-किक के जरिए भी किया. कैंप नोउ में खेले गए मुकाबले में लिवरपूल की शुरुआत हालांकि, दमदार रही. मेहमान टीम ने पहले मिनट से ही आक्रामक रवैया अपनाया और दोनों विंग से अटैक किए, लेकिन बार्सिलोना की टीम पहले मौके का लाभ उठाने में कमायाब रही. 

मैच के 26वें मिनट में जॉर्डी आल्बा ने लेफ्ट विंग से 18 गज के बॉक्स में क्रॉस दिया जिस पर गोल करते हुए स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी. चार अप्रैल 2018 के बाद से इस टूर्नामेंट में सुआरेज का यह पहला गोल है. पहला हाफ समाप्त होने से पहले लिवरपूल के फारवर्ड सादियो माने को बॉक्स में गेंद मिली, लेकिन वह गेंद को गोल के ऊपर से मार बैठे. 

यह भी पढ़ें:  इस ब्राजीली ने दिखाई भारतीय फुटबॉल कोच बनने में रुचि

मेहमान टीम ने दूसरे हाफ की भी बेहतरीन शुरुआत की और ऐसा प्रतीत हुआ कि वे जल्द ही वापसी करेंगे. मिस्र के फॉरवर्ड मोहम्मद सलाह और मिडफील्डर जेम्स मिल्नर को गोल करने के बेहतरीन मौके मिले, लेकिन दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को बराबरी दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए.  मैच के 75वें मिनट में बार्सिलोना ने अटैक किया और मेसी ने गोल करते हुए मेजमान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. इसके बाद, लिवरपूल मुकाबले में पिछड़ती चली गई. 

VIDEO: पिछले साल फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर वर्ल्ड कप जीता था. 

मैच के 82वें मिनट में बार्सिलोना को फ्री-किक मिली जिस पर गोल दागते हुए मेसी ने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.  इस सेमीफाइनल का दूसरा लेग एनफील्ड पर आठ मई को खेला जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Andres Messi Cuccittini, Mohamed Salah Ghaly, Football, Barcelona
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com