विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप में हालैंड के नाम का बुखार, पेरू में पैदा हुए सैकड़ों बच्चों का बदल गया नेम और सरनेम

नॉर्वे के स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के नाम पर पेरू के सैकड़ों नवजात बच्चों के नाम रखे गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 468 नवजात बच्चों का सरनेम हालैंड रखा गया है, जबकि 91 बच्चों का पूरा नाम ही एर्लिंग हालैंड दर्ज किया गया है.

फीफा वर्ल्ड कप में हालैंड के नाम का बुखार, पेरू में पैदा हुए सैकड़ों बच्चों का बदल गया नेम और सरनेम
Erling Haaland
X/City Xtra

फीफा विश्व कप 2026 के बीच पेरू में फुटबॉल का जुनून एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है. नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के शानदार प्रदर्शन ने ऐसा असर छोड़ा है कि सैकड़ों माता-पिता ने अपने नवजात बच्चों का नाम उन्हीं के नाम पर रखना शुरू कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले सामने आई इस रिपोर्ट ने हालैंड को लोकप्रियता के एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है.

दरअसल, इस आंकड़े की गवाई किसी और नहीं बल्कि पेरू की राष्ट्रीय पहचान रजिस्ट्री (RENIEC) से मिली है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद हालैंड के नाम पर बच्चों का नाम रखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. आंकड़ों के मुताबिक, 468 नवजात बच्चों का सरनेम हालैंड रखा गया है, दिलचस्प बात ये है कि 91 बच्चों का पूरा नाम ही एर्लिंग हालैंड दर्ज किया गया है. सुपर स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रजिस्ट्री के स्पोकपर्सन इवान टोरेस ने बताया कि जैसे-जैसे नॉर्वे वर्ल्ड कप में आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे हालैंड के नाम का क्रेज भी बढ़ता गया.

फुटबॉल स्टार्स के नाम रखने का पुराना चलन

पेरू में फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम पर बच्चों का नाम रखने का चलन काफी पुराना है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,402 लोगों का नाम 'मेसी' है, जिनमें 292 का पूरा नाम लियोनल मेसी है. वहीं 1,185 लोगों का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो और 1,241 का नाम लमीन यमाल और 33,809 लोगों का नाम नेमार दर्ज है.

विश्व कप में हालैंड का धमाकेदार प्रदर्शन

25 वर्षीय एर्लिंग हालैंड ने इस वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकी शानदार फॉर्म ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. उन्होंने अब तक चार मैचों में सात गोल किए हैं. ब्राजील के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में उनके दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

कब और कहां खेला जाएगा इंग्लैंड-नॉर्वे मैच?

फीफा विश्व कप 2026 का यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला 12 जुलाई (भारतीय समयानुसार) सुबह 2:30 बजे खेला जाएगा. मैच हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी (अमेरिका) में होगा.

भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारत में इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच होने वाले इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण जी5 पर देखा जा सकेगा. फुटबॉल फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी इसी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड बनाम नॉर्वे: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच अब तक 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 8 मैच जीते, नॉर्वे को 2 जीत मिली, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  'उन्हें हमसे हरना चाहिए' सेमीफाइनल से पहले फ्रांस को लमीन यमाल ने दी 'वॉर्निंग'

ये भी पढ़ें-  क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पीड को दिया सबसे बड़ा सरप्राइज, गिफ्ट किए वर्ल्ड कप में पहने गोल्डन बूट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Norway, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com