आई इस ख़बर ने भारतीय फ़ुटबॉल फ़ैन्स के जुनून का पारा और ऊंचा चढ़ा दिया है. भारतीय फ़ुटबॉल फ़ैन्स दुनिया के इस सबसे बड़े खेल समारोह से पहले हरकत में आ गए हैं. ख़बरों के मुताबिक 1958 की वर्ल्ड चैंपियन टीम ब्राज़ील के स्टार खिलाड़ी पेले की 10 नंबर की जर्सी की नीलामी अमेरिका में सॉथबि ब्रियुअर बिल्डिंग में 1 जुलाई को होगी. पेले ने स्वीडन के खिलाफ़ 1958 वर्ल्ड कप में 10 नंबर की जर्सी पहनकर दो गोल किये थे.
दुनिया ने पहली बार देखा ब्लैक पर्ल का जादू
1958 में स्वीडन में ही हुए वर्ल्ड कप में दुनिया ने पहली बार एडसन एरांटेस डि नॉसिमेंटो पेले का जादू देखा. तब पेले सिर्फ़ 18 साल के थे. पेले ने उस वर्ल्ड कप में खूब शोहरत कमाई. ब्राज़ील ने पहली बार वर्ल्ड कप का ख़िताब स्वीडन में ही मेज़बान टीम को फ़ाइनल में 5-2 से हराकर जीता. हालांकि उस टूर्नामेंट में फ़्रांस के जस्ट फोंटेन ने 13 गोल किये. लेकिन पेले ने फ़ाइनल में 55वें और 90वें मिनट में दो गोल दागे. गोल मशीन के तौर पर मशहूर हुए पेले ने अपने पहले वर्ल्ड कप में 6 गोल दागे.
गोल मशीन पेले
पेले ने 16 साल की उम्र में ही ब्राज़ील के ‘सैंटोस क्लब' को ज्वाइन किया. सैंटोस के लिए पेले ने 579 मैचों में 573 गोल दागे. अपने करियर के आखिरी पड़ाव में 1975 में वो ‘न्यूयॉर्क कॉसमोस क्लब' में शामिल हो गए.दो साल इस क्लब के लिए खेलते हुए पेले ने 64 मैचों में 37 यानी कुल 647 मैचों में 606 गोल ठोके. ब्राज़ील के लिए पेले ने 1958- स्वीडन, 1962-चिली, 1966-इंग्लैंड और 1970-मेक्सिको वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. ब्राज़ील ने चारों ही बार वर्ल्ड कप में पेले ने एक दर्जन यानी 12 गोल दागे.
सबसे महंगी जर्सी किसकी?
खेलों की दुनिया में अबतक सबसे महंगी जर्सी ‘शिकागो बुल्स' के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन की बिकी. माइकल जॉर्डन की NBA फ़ाइनल्स गेम-1 की “द लास्ट डांस” की ये जर्सी 2022 के सॉथबि के ऑक्शन में 10.091 मिलियन यानी डॉलर यानी तकरीबन 10 करोड़ रुपये में बिकी.
2022 में ही अर्जेन्टीना के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान डिएगो मैराडोना की जर्सी 9.3 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुई.
2023 में अर्जेन्टीना के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान लियोनेल मेस्सी की जर्सी पर 7.8 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 8 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई. पेले की जर्सी की कीमत 6 करोड़ लगाई गई है जिसका फ़ैसला न्यूयॉर्क में 11 जुलाई को हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं